धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आइसा कार्यकर्ताओं ने दरौली प्रतिवाद मार्च निकाला
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को भाकपा (माले) की छात्र इकाई आइसा (AISA) के कार्यकर्ताओं ने दरौली में देशव्यापी आह्वान के तहत प्रतिवाद मार्च निकाला।
प्रतिवाद मार्च भाकपा माले के कार्यालय से शुरू हो रजिस्ट्री ऑफिस, परमेश्वरी स्थान, मकतब स्कूल, दरौली बाजार, थाना मोड़ पर पहुंच समाप्त हुआ। इस दौरान प्रतिवाद मार्च में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो, पेपर लीक रोक लगाओ, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों के हितों की सुरक्षा तथा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान माले नेता ने कहा कि देशभर के छात्र-युवा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलनरत हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। मौके पर मुखिया लालबहादुर, छोटू कुमार, संजय सिंह,देवशंकर भगत, लालबाबू पासवान, जितेंद्र कुमार आनंद कुमार केदार पंडित संजय पासी थे।
यह भी पढ़ें
कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज
जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड
गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट
दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार
कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया
सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
