Headlines

पटना में विशेष अभियान के दौरान 179 गिरफ्तार, पुलिस पर हमला मामले में 11 आरोपी दबोचे गए

पटना में विशेष अभियान के दौरान 179 गिरफ्तार, पुलिस पर हमला मामले में 11 आरोपी दबोचे गए

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के राजधानी पटना में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पटना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 179 आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में पुलिस पर हमला, हत्या के प्रयास, शराब तस्करी और अन्य संगीन मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं.पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में 11, हत्या के प्रयास के मामलों में 17, अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में 53 तथा अन्य अविशेष प्रतिवेदित कांडों में 62 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

 

शराब तस्करों और शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई अभियान के दौरान शराब की तस्करी एवं होम डिलीवरी करने के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं शराब पीने के आरोप में 19 लोगों को भी हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है.शराब, गांजा और हथियार बरामद कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 483 लीटर देसी शराब, 309 ग्राम गांजा, दो आग्नेयास्त्र और चार जिंदा कारतूस बरामद किए.

 

इसके अलावा चार वाहन और 17 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस के अनुसार छापेमारी में 62.9 लीटर स्पिरिट, 12,450 पाउच प्रतिबंधित पान मसाला, 65 फीट एसी तार, दो रेंच, एक अपहृत व्यक्ति तथा 14 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए.वारंटों का भी किया गया निष्पादन विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लंबित मामलों में 45 जमानतीय वारंट और 87 गैर-जमानतीय वारंट का निष्पादन किया. इसके अलावा एक मामले में कुर्की की कार्रवाई भी की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

दारौंदा में RCH हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, सैकड़ों मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

नीट पेपर लीक मामले में NTA ने बड़ा ऐक्शन लिया है

सीवान में 25 जुलाई को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

Leave a Reply

error: Content is protected !!