फर्जी लिंक के झांसे में आकर दुकानदार के क्रेडिट कार्ड से ₹1.26 लाख की साइबर ठगी
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):
सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा बाजार निवासी एक दुकानदार फर्जी लिंक के झांसे में आकर ₹1.26 लाख से अधिक की साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित ने एकमा थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
पीड़ित कृष्णा प्रसाद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर चालान जमा करने संबंधी जानकारी देखने के लिए एक लिंक भेजा गया था। लिंक इंस्टॉल करते ही उनका मोबाइल नंबर हैक हो गया। इसके कुछ देर बाद साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में ₹86,953 और ₹39,080, कुल ₹1,26,033 की निकासी कर ली।
अगले दिन मोबाइल पर ट्रांजेक्शन की सूचना मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और एकमा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या उसे इंस्टॉल करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना को दें।
यह भी पढ़ें
जनता दरबार में चार लंबित मामलों का हुआ निपटारा, तीन नए आवेदन आए
एकमा थाना पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25,500 रुपये का कटा चालान
सिधवलिया बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
दरौली में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत 16 पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित
पटना हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रूपेश देव बने नए महानिबंधक; कई जिलों के जिला जज बदले…
