Headlines

बिहार सरकार के “सेवा, संकल्प एवं समर्पण” के 100 दिन पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

बिहार सरकार के “सेवा, संकल्प एवं समर्पण” के 100 दिन पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
बिहार सरकार के “सेवा, संकल्प एवं समर्पण” के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर सिवान जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। जिला प्रशासन ने राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं।
इन 100 दिनों के दौरान जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, रोजगार, ऊर्जा, ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तीकरण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में आधारभूत संरचनाओं का विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार तथा आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की गई है।
जिले में सहयोग शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित की गई। आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व एवं भूमि संबंधी सेवाओं, पंचायत सरकार भवन, जल-जीवन-हरियाली, सौर ऊर्जा योजनाओं, उद्यमिता एवं रोजगार सृजन, उच्च एवं स्कूली शिक्षा के विस्तार तथा अन्य विकास योजनाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों के समन्वित प्रयास, जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं आम नागरिकों की सहभागिता से विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर साकार किया है। इसका प्रत्यक्ष लाभ जिले के लाखों नागरिकों को प्राप्त हो रहा है।
जिलाधिकारी, सिवान के नेतृत्व में सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए सुशासन की अवधारणा को मजबूत किया गया है। जिला प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करता रहेगा।
सिवान जिला प्रशासन आम नागरिकों के सहयोग एवं विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाता है कि विकास, सुशासन एवं जनकल्याण की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय सभाकक्ष में श्री हेम नारायण साह, माननीय विधायक, महाराजगंज, श्री इन्द्रदेव सिंह पटेल, माननीय विधायक, बडहरिया, श्रीमती संगीता देवी, माननीय अध्यक्ष, जिला परिषद्, सिवान, श्री विेवेक रंजन मैत्रेय, जिला पदाधिकारी, सिवान, श्री अमिताभ सिंह, उप विकास आयुक्त, सिवान, श्री प्रमोद कुमार राम, अपर समाहर्ता, सिवान, श्री इश्ताक अहमद अंसारी, अपर समाहर्ता, लो0शि0नि0, सिवान सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति आदि कार्यक्रम से जुडे रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

error: Content is protected !!