पुण्यतिथि पर याद किए गए बहुजन नायक डॉ. धर्मनाथ राम
श्रीनारद मीडिया, पूनम, छपरा (बिहार):

सारण के बहुजन नायक, वंचितों शोषितों के मसीहा, डॉ बी आर अंबेडकर परिगणित जाति कल्याण संघ के संस्थापक अध्यक्ष व जिला के अम्बेडकरी गार्जियन डॉ धर्मनाथ राम पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए.
मुख्य श्रद्धांजलि सभा अंबेडकर स्थल के सभागार में आयोजित की गई, जहां वक्ताओं व आगत अतिथियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि धर्मनाथ राम सारण के ऐसे विभूति थे जिन्होंने दलित, शोषित, पिछड़े एवं गरीब समुदाय के लोगों के हक हकूक की रक्षा तथा सामाजिक एवं सामंती उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया. वे एक साहसी एवं निडर सामाजिक कार्यकर्ता थे जो जीवन भर तथागत बुद्ध, बाबासाहब आंबेडकर, रामस्वामी पेरियार तथा महात्मा ज्योतिबा राव फूले जैसे सामाजिक परिवर्तनकारी नायकों के विचारों को न सिर्फ सारण जिला बल्कि संपूर्ण बिहार में जन जन तक पहुंचाने का काम किया.

उन्होंने यह भी कहा कि डॉ राम को सच्ची श्रद्धांजलि तभी प्रेषित हुई मानी जाएगी जब हम उनकी तरह मानवीय मूल्यों को अंगीकार कर संवेदनाओं के प्रखर स्तर पर जा जरूरतमंदों की मदद को हमेशा तत्पर रहें तथा निस्वार्थ व निष्कपट भाव से पीड़ित मानवत की सेवा को प्राथमिकता देते हुए उसके लिए सदैव तैयार रहें.
उन्होंने डॉ राम को प्रेरणाश्रोत मानकर बहुजन चिंतन के आयाम को व्यापक बनाने तथा वैचारिकी के स्तर पर सारण जिला को एक नई ऊंचाई दिलाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने समाज के नई पीढ़ी के युवकों खासकर वंचित समुदाय के युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ धर्मनाथ राम के विचारों को गरीबों के बीच लागू करने के लिए सामाजिक संघर्ष का अगुआ दस्ता बने. सभी ने उनके साथ की स्मृतियों को ताजा करते हुए अपने उदगार साझा किए और उनके विशाल व्यक्तित्व से सीख ले जीवन पथ पर आगे बढ़ने की सलाह दी..
आगत अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन करते हुए धर्मनाथ राम के पुत्र चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि भविष्य में स्व धर्मनाथ राम की स्मृति में मेमोरियल व्याख्यानमाला का आयोजन करना समीचीन होगा जिसमें देश के शीर्षस्थ बहुजन नायक आमंत्रित किये जायेंगे. मंच संचालन सुनील कुमार ने किया.
श्रद्धांजलि सभा में प्रो डॉ लाल बाबू यादव, धर्मनाथ बैठा, सभापति बैठा, आशीष कुमार, संगीता कुमारी, डॉ शशि रंजन, शशि बैठा, आशुतोष कुमार, शमशेर बैठा, कृष्णा राम, मोहन राम, नवल बैठा, राजा लाल, ओम प्रकाश बैठा, मधु ब्याहुत, रुबीना सिंह, आकांक्षा मांझी, हिमांशु कुमार, प्रभु बैठा, रमेश चंद्र, सन्नी कुमार, मुकेश कुमार रजक, अशोक रजक, बलीराम, कुंदन कुमार आदि उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें
सीवान में “THE BURGER NATION” के नए आउटलेट का हुआ भव्य उद्घाटन
केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
सिसवन सीओ ने जमीनी विवादों का किया निपटारा
सिसवन की खबरें : चोरी के बाइक के साथ एक गिरफ्तार
केंद्र सरकार ने प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी
पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा नया दायित्व-प्रल्हाद जोशी
81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा एवं गौ गर्जना महासभा पूर्ण कर काशी पधारे शंकराचार्य जी महाराज
