Headlines

केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

केंद्रीय विद्यालय मशरक ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मशरक ने 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में पहली ही भागीदारी में इतिहास रचते हुए अंडर-14 बालक कबड्डी स्पर्धा में रजत पदक जीता। पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में पटना क्षेत्र की टीम, जिसमें विद्यालय के सभी 10 खिलाड़ी शामिल थे, ने लगातार छह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

 

फाइनल में वाराणसी से 43-45 से हारकर टीम रजत पदक पर कब्जा जमाने में सफल रही। टीम के कोच अंशु कुमार के मार्गदर्शन में मिली इस सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं, टीम के तीन खिलाड़ियों का चयन SGFI के लिए भी हुआ है।

 

टीम में आशिष राज, डुगु कुमार, प्रिंस कुमार, अमरीश राय, नफीस मझहर, विवेक कुमार, मुकेश कुमार, ऋषि हंस, आरिफ रज़ा और शिवम कुमार शामिल थे।

 

टीम के कोच एवं विद्यालय के टीजीटी अंशु कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पहले क्षेत्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया और फिर राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ें

पूर्व एमएलसी के जिला प्रतिनिधि  सुनील पांडेय की हृदय गति रुकने से असामयिक निधन,  क्षेत्र में शोक की लहर

सिसवन सीओ ने जमीनी विवादों का किया निपटारा 

सिसवन की खबरें : चोरी के बाइक के साथ एक गिरफ्तार

केंद्र सरकार ने प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी

पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा नया दायित्व-प्रल्हाद जोशी

81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा एवं गौ गर्जना महासभा पूर्ण कर काशी पधारे शंकराचार्य जी महाराज

Leave a Reply

error: Content is protected !!