Headlines

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

सारण जिला के मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

 

योग प्रशिक्षक अमन के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं कीं। कार्यक्रम में बीडीओ पंकज कुमार, सीओ सुमंत कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम समेत अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

 

अधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक तनाव भी कम होता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और परिवार तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर की यह तस्वीर सिर्फ एक सड़क की हालत नहीं दिखाती, बल्कि वर्षों की अनदेखी और विकास के खोखले दावों की सच्चाई भी बयां करती है

मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित योग शिविर में लोगों ने किया योग-प्राणायाम

मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा:सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई

नशा मुक्त कोशी पुलिस का महा-ऑपरेशन! भारी कैश हथियार और ड्रग्स के साथ फरवरी से अब तक 1280 तस्कर गिरफ्तार

सुनील कुमार श्रीवास्तव बने प्रयास संगठन के संरक्षक

श्रीराम वेद विद्यालय में  सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!