Headlines

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को घात लगाकर मारी गोली, जानें क्या है रील से लेकर रंजिश की तक की कहानी?

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेअ डेस्‍क:

पूर्णिया जिले के के. नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा में 3 फरवरी 2026 को इंटरमीडिएट परीक्षार्थी दिव्यांशु कुमार को गोली मारने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस वारदात की जड़ इंस्टाग्राम पर हुआ विवाद था। एसपी ने बताया कि घायल दिव्यांशु और मुख्य आरोपी विवेक तिवारी उर्फ रौनक के बीच लंबे समय से इंस्टाग्राम मैसेज के जरिए वाद-विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धमकियों का दौर शुरू हो गया।

 

रौनक और उसके साथियों ने दिव्यांशु को निशाना बनाने की योजना बनाई। धमकियों से भयभीत होकर दिव्यांशु कुछ समय के लिए अपने गांव चला गया था, लेकिन इंटर परीक्षा देने के लिए वापस लौटते ही आरोपियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। 3 फरवरी को परीक्षा देकर घर लौटते समय बाघमारा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास घात लगाए बदमाशों ने दिव्यांशु को गोली मार दी और फरार हो गए।

 

इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-02 के नेतृत्व में विशेष टीम और डीआईयू ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सदर थाना क्षेत्र के खेरूगंज निवासी अभिनंदन कुमार (19), विवेक तिवारी उर्फ रौनक (21), के. नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा वार्ड-15 निवासी पियूष कुमार (18) और अमरजीत कुमार उर्फ छोटू (28) शामिल हैं।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इंस्टाग्राम पर हुई बहस ही गोलीकांड का मुख्य कारण सामने आया है। हालांकि, पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि हथियार किसने उपलब्ध कराया। हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह तक पहुंचने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े

 

पचरुखी थाना के नव-निर्मित भवन का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

10 लाख घूस मांगने वाली CDPO 50 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख कैश घर से बरामद

पैक्स सिलिका में भारत के शामिल होने पर क्या लाभ मिलेगा?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ प्रस्ताव किया रद्द

Leave a Reply

error: Content is protected !!