रघुनाथपुर बाजार के युवक की सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर थाना मुख्यालय के स्टेट बैंक और कोलकाता मार्ट के पास बाजार निवासी स्वर्गीय हरिहर तिवारी के इकलौते 30 वर्षीय पुत्र गोलू तिवारी की मौत सीवान – मैरवा रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया। घटना के बारे में परिजन, पड़ोसी या ग्रामीण कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं था।
मृत गोलू तिवारी की पत्नी निशा देवी का रो रोकर बुरा हाल था । गोलू तिवारी के दो पुत्रों में एक बड़ा पुत्र 10 वर्ष सम्पूर्ण रूप से दिव्यांग है वहीं छोटा 4 वर्षीय पुत्र ने घर पर जुटे (ढांढस बंधाने जुटे) लोगों से जब कहा कि मेरे पापा ट्रेन से कटकर मर गए हैं और मम्मी रो रही है। तब सभी लोगों के आंखों से आंसू निकलने लगे ।
इस हृदय विदारक घटना से हर कोई दुखी है।
यह भी पढ़े
बीडीओ ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप का किया निरीक्षण
बिहार में बेटे के एनकाउंटर पर पिता हुआ खुश,पुलिस को कहा-थैंक्यू
एसएसपी सारण ने मुफस्सिल थाना का किया गया औचक निरीक्षण
गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, IGIMS से PMCH किए गए शिफ्ट
सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मलेशिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
बिहार के तीन जिलों में निगरानी थाना खुलेगा,क्यों?
बिजली चोरी करने वाले कि गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन

