श्रीमाता वैष्णो देवी के दर्शन के  बाद कन्या पूजन का हुआ आयोजन

श्रीमाता वैष्णो देवी के दर्शन के  बाद कन्या पूजन का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

कन्या पूजन से माता रानी की कृपा होती है प्राप्त
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान  शहर के लक्ष्मीपुर नया टोला में शुक्रवार की सुबह कन्याओं का पूजन किया गया। श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के तत्वावधान में श्रीमाता वैष्णो देवी के दर्शन के समापन के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

माता रानी के दर्शन के बाद घर पर 9 कन्या पूजन का भी विधान है। माता रानी का 9 स्वरूप है। इसलिए 9 कन्याओं की पूजा की जाती है। इसलिए समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह ने कन्या पूजन का आयोजन किया। इस मौके पर कन्याओं को भोज कराया गया। भोजन के उपरांत कन्याओं का पूजन किया गया।

कन्या माता रानी का ही स्वरूप मानी जाती है। इसलिए 9 कन्याओं का पूजन माता रानी के पूजा के सामान फलदाई होता है। शिक्षिका ज्योति कुमारी ने कन्याओं के पूजन के बाद कहा कि कन्याओं का पूजन आवश्यक है। कन्याओं का महत्व धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राचीन और वर्तमान दृष्टिकोण में भी महत्वपूर्ण है।

समिति के संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय तथा विकास कुमार सिंह जीशु बाबू ने कहा कि लोगों को कन्याओं की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। कन्याओं की रक्षा और सम्मान से ही माता रानी के आशीर्वाद का भागीदार हो सकते हैं।

यह भी पढ़े

मातृभाषा हिन्दी लगातार समृद्ध हो रही है-प्रो.राजेन्द्र बडगूजर.

मानव मन की संभावनाएं हैं अनंत, अपार और अज्ञात.

26/11 फिर से दोहराने की साजिश इस तरह हुई नाकाम.

PM मोदी की कार्यशैली की क्या विशेषता है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!