Breaking

बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले,रोपनी में जुटे किसान

बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले,रोपनी में जुटे किसान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान।

मॉनसून ब्रेक के हो रही लगातार बारिश से पूरा प्रखंड तर बतर हो गया। सोमवार की देर रात शुरू हुई बारिश के सुबह तक होने से जहां खेत में पानी लग गए वहीं बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय की सड़कों पर भी जगह-जगह पानी लग गए और कीचड़ भी फैला नजर आया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। तापमान में गिरावट आने मौसम सुहावना हो गया है। इधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। धान की रोपाई की तैयारी के तहत खेतों की जुताई शुरु कर दिया है।

यूं कहें कि धान की रोपनी के लिए किसानों ने खेतों में जीतोड़ काम शुरू कर दिया है। गत दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि नौ बजे दिन तक हो रही बारिश से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम हो गयी है। वहीं बारिश के साथ ही धान की रोपनी का काम भी तेज हो गया है। किसान खेतों से बिचड़ा उखाड़ते नजर आ रहे है।जून के अंत तक मौसम की बनी रही बेरुखी के मद्देनजर किसानों ने पंपसेट सहित अन्य संसाधनों के जरिये धान का बीज डाल दिया था।अधिकांश किसानों के धान के बिचड़े तैयार हो चुके हैं।

किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान धान की रोपनी को लेकर मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने और धान का बिचड़ा उगाने में जुटे हुए थे। हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपनी के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे।

किसानों का कहना है कि 15 जून से धान की रोपनी का काम शुरू हो जाता है लेकिन इस बार बारिश देरी से होने के कारण धान की रोपनी भी देरी हो रही थी। वहीं कुछ किसानों की नर्सरी सूखने की कगार पर थी। जिसे बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने का प्रयास किया। बहरहाल,प्रखंड के किसान बारिश के बाद से धान की रोपनी में जुट गये हैं।

यह भी पढ़े

 

कृषि वैज्ञानिक ने किसानो को खरीफ मौसम की कृषि के लिए दिया परामर्श

जांच के भय से शिक्षक विद्यालय में समय से पहुंचने का कर रहे प्रयास

यूपी की प्रमुख खबरें *  गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने गौरक्ष पीठाधीश्वर की  किया पूजा अर्चना

ग्राम देवता की पूजा सम्पन्न

मांझी की खबरें :  सड़क से अतिक्रमण हटाया गया

NCP:शरद पवार,तारिक अनवर और पीए संगमा ने एनसीपी का गठन किया था,क्यों?

NCP से पहले कई परिवारों की लड़ाई बनी पार्टी में टूट की वजह

बढ़ती बेरोजगारी महंगाई गलत राजनिति के युवा शिकार हो रहे है-सुधीर सिंह

मशरक की खबरें :  में बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारा टक्कर,घायल सदर अस्पताल छपरा रेफर

केदारनाथ धाम में 69 दिनों में 11 लाख से अधिक भक्‍त पहुंचे-मंदिर समिति

Leave a Reply

error: Content is protected !!