राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ‘इंटक’ बिहार के संयुक्त महामंत्री बने अखिलेश पाण्डेय

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ‘इंटक’ बिहार के संयुक्त महामंत्री बने अखिलेश पाण्डेय

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर बाजार निवासी अखिलेश पाण्डेय को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ‘इंटक’ बिहार का संयुक्त महामंत्री नियुक्त किया गया है। बिहार प्रदेश इंटक के अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह के द्वारा अखिलेश पांडे को इस पद पर मनोनीत किया गया है।

जिसके बाद अखिलेश पांडे ने धन्यवाद देते हुए कहां है कि प्रदेश अध्यक्ष व राजनीतिक गुरु चंद्र प्रकाश सिंह तथा बिहार प्रदेश की सभी जनता, इंटक से संबंधित सभी यूनियन और रघुनाथपुर की जनता के प्यार, दुलार, आशीर्वाद के फलस्वरूप आज मुझे बिहार प्रदेश इंटक का संयुक्त महामंत्री मनोनीत किया गया है।

इंटक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 4 साल के अंदर में किसी को इतने बड़े पद की जिम्मेवारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दी गई इस जिम्मेवारी से मैं पार्टी के दिशा निर्देश पर चलते हुए हमेशा पार्टी हित में कार्य करूंगा।

‘इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस’ या ‘राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस’ कांग्रेस की श्रमिक शाखा है जिसका लक्ष्य देश की मजदूरों की दशा में सुधार व उनको समानता का अधिकार दिलाना है। INTUC की स्थापना 3 मई, 1947 को हुई थी। इस संगठन का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!