ठंड का मौसम आते ही सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट ने शुरू किया कपड़ा वितरण का कार्य.

ठंड का मौसम आते ही सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट ने शुरू किया कपड़ा वितरण का कार्य.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क


सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल के द्वारा हर साल सर्दियों में लाचार एवम जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ा और कंबल का वितरण प्रत्येक दिन किया जाता है, ताकि लोगों को ठंड से बचाने का प्रयास किया जा सके।

इस साल भी इस कार्य की शुरुआत वस्त्र वितरण प्रमुख कंचन जी और गोलू जी के नेतृत्व में प्रारंभ हो चुका है और पिछले शुक्रवार को पहली बार तथा आज दूसरी बार लाचार लोगों के बीच कपड़े का वितरण किया गया। इस मौके पर कंचन, गोलू, अभिमन्यु, रुस्तम, के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कंचन जी ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा कपड़े और कंबल का वितरण सर्दी के मौसम में लगातार होगा, अगर आपको भी कहीं कोई लाचार व्यक्ति दिखे जिसे इस ठंड के मौसम में कपड़े या कंबल की जरूरत हो तो अगर संभव हो तो आप खुद उसकी मदद करें या हमारे ट्रस्ट के किसी भी सदस्य को सूचित करें ट्रस्ट के द्वारा उस व्यक्ति की मदद की जाएगी।


साथ ही साथ उन्होंने ये निवेदन किया कि अगर आपके घर पर नए या पुराने कोई ऐसे कपड़े हैं जो आपके उपयोग में नही है तो आप वो कपड़े हमारे ट्रस्ट को दें उस कपड़े को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाएगा, अगर आप कंबल भी वितरण करना चाहते हैं तो कंबल खरीद कर दे सकते हैं या सहयोग राशि हमारे ट्रस्ट में देकर उसका राशिद प्राप्त कर सकते हैं।
Google pay, Phone pay नंबर:–
9162628963 , 7858804316
अनमोल कुमार–संस्थापक सह अध्यक्ष
सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट टीम अनमोल
सीवान बिहार 841226
8083492129

Leave a Reply

error: Content is protected !!