तीन ग्रहों की खगोलीय घटना:30 साल बाद आज दिखा

तीन ग्रहों की खगोलीय घटना:30 साल बाद आज दिखा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

ज्योतिषिय नजरिये से भी बहुत खास रहेगी। कुंभ राशि में चंद्रमा, शुक्र और शनि से त्रिग्रही युति बन रही है। 30 साल बाद इन ग्रहों का ऐसा संयोग बन रहा है। इनमें शनि और शुक्र आपस में मित्र हैं। ये दोनों ग्रह जब एक ही राशि में मौजूद होते हैं तो एक दूसरे के प्रभाव को बढ़ाते हैं।

ज्योतिष में चंद्रमा ठंडा और पानी का कारक ग्रह है। वहीं, शनि को रूखा ग्रह कहा गया है। शुक्र को रस यानी विकसित ग्रह बताया गया है। इन तीनों के एक ही राशि में आ जाने से देश-दुनिया के मौसम और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना बनेगी।

इन तीनों ग्रहों के प्रभाव से पूर्वोत्तर देशों में प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका रहेगी। अर्थव्यवस्था पर भी इन तीनों ग्रहों का असर पड़ेगा। जिससे ठंडे देशों यानी यूरोपियन देशों में अर्थव्यवस्था कमजोर हो सकती है। भारत में भी अर्थव्यवस्था गड़बड़ा सकती है। अचानक शेयर मार्केट गिरने की भी आशंका है।

पूरे देश में अचानक मौसम बदल सकता है। कई जगहों पर बारिश और कुछ जगह बर्फबारी हो सकती है। शनि का प्रभाव देश की राजनीति पर भी दिखेगा। जिसके चलते बड़े राजनीतिक बदलाव हो सकते हैं। लोग एक दूसरों पर आरोप लगाएंगे। बड़े राजनेता के निधन की खबर आ सकती है।

चंद्र, शुक्र और शनि की युति का 12 राशियों पर असर…

मेष: नौकरी और बिजनेस में फायदा मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी होगा।

वृष: मानसिक तनाव और दौड़ भाग रहेगी। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।

मिथुन: यात्राएं होंगी। मेहनत बढ़ेगी। दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है।

कर्क: फेफड़ों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। धन हानि और सेविंग खत्म होने की आशंका रहेगी।

सिंह: डायजेशन गड़बड़ा सकता है। पेट दर्द भी हो सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं।

कन्या: दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। बिजनेस बढ़ेगा और नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

तुला: बिजनेस में फायदा मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता भी रहेगी। नई योजनाओं पर काम होगा।

वृश्चिक: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धन हानि के योग हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

धनु: सोच-समझकर कोई भी काम करें। इमेज खराब हो सकती है। मेहनत का फायदा नहीं मिल पाएगा।

मकर: सुख बढ़ेगा। धन लाभ होने के योग हैं। शांति और समृद्धि वाला समय रहेगा।

कुंभ: मानसिक तनाव और अशांति बढ़ सकती है। सेहत संबंधी समस्या भी हो सकती है।

मीन: सेहत ठीक नहीं रहेगी। पानी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। फालतू खर्चा बढ़ने की भी आशंका है।

___साभार
🌺🌸🌹🌸🌺
आचार्य शशांक…..!!
स्वर्ण पदक से अलंकृत____

यह भी पढ़े

Raghunathpur: डीएवी स्कूल पंजवार में वार्षिक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

विद्यार्थी बने रहना हमें विनम्र बनाता है,कैसे?

ज़िले के चार स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत मिला राज्यस्तरीय सम्मान 

विश्व टीबी दिवस- स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान:

मानहानि कानून और सांसदों की अयोग्यता का क्या मामला है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!