माओवादी मुठभेड़ में बलिदान देने वाले आशीष शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़े बालाघाट के एसपी और जवान

माओवादी मुठभेड़ में बलिदान देने वाले आशीष शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़े बालाघाट के एसपी और जवान

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

मध्‍य प्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार को माओवादी मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हाकफोर्स निरीक्षक आशीष शर्मा की गुरुवार सुबह श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के आंबेडकर चौक से पुलिस लाइन तक निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में हाकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस बल के जवानों के साथ कलेक्टर मृणाल मीना, राजनेता व आम लोग भी शामिल हुए।बलिदानी आशीष की पार्थिव देह फूलों से सजे शव वाहन में रखकर पुलिस लाइन तक लाई गई। इस दौरान जवानों के चेहरे पर जाबांज साथी को खोने का दुख झलक रहा था। बलिदानी आशीष के परिजनों के साथ कई जवान भी रो पड़े।

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा भी खुद को नहीं संभाल सके और अपने साहसी, निर्भीक और वीरता पदक विजेता जवान को खोने पर उनके भी आंसू छलक पड़े। जवानों ने एसपी के गले लगकर एक-दूसरे को ढांढस बांधा। पुलिस लाइन में बलिदानी आशीष शर्मा को सभी ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, बालाघाट पहुंचे बलिदानी के परिजन श्रद्धांजलि यात्रा के बाद आशीष शर्मा का शव अपने साथ पैतृक गांव बोहानी (नरसिंहपुर) ले गए। यहीं, उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।बता दें कि दो बार के वीरता पदक विजेता निरीक्षक आशीष शर्मा 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बोरतालाब के जंगल क्षेत्र में माओवादियों से हुई मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। वह बालाघाट की किन्ही चौकी के प्रभारी थे। बुधवार को हुए ज्वाइंट ऑपरेशन को आशीष शर्मा ही लीड कर रहे थे।

यह भी पढ़े

पटना में 8 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद:अपराध की साजिश रच रहे थे, पुलिस ने पहले ही पकड़ा

रघुनाथपुर की चोरी हुई बाइक गयासपुर से ग्रामीणों ने चोर सहित किया बरामद

अज्ञात महिला के शव बरामद मामले का पुलिस ने किया उदभेदन,  दो अभियुक्त प्रदर्श के साथ गिरफ्तार

बालू लदे ट्रक चालकों के प्रताडित करने के आरोप में नगरा थानाध्‍यक्ष एवं चौकीदार निलंबित

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने मुंगेर से हथियार आपूर्तिकर्ता श्रवण को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में शिक्षक को मारी दिनदहाड़े गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!