Headlines

अज्ञात महिला के शव बरामद मामले का पुलिस ने किया उदभेदन,  दो अभियुक्त प्रदर्श के साथ गिरफ्तार

अज्ञात महिला के शव बरामद मामले का पुलिस ने किया उदभेदन,  दो अभियुक्त प्रदर्श के साथ गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

 

सीवान जिला के बड़हरिया थानान्तर्गत ग्राम महम्मदपुर में रमेश मिश्रा के मुर्गी फार्म के पास पानी में डूबा हुआ एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। बड़हरिया थाना पुलिस टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी पहचान राजकुमारी देवी पति स्व० शिवकुमार सिह सा० श्यामपुर थाना-उचकागांव जिला-गोपालगंज के रूप में की गई।

 

इस संबंध में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर बड़हरिया थाना कांड संख्या-547/25, दिनांक 15.11.25, धारा-103 (1)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया,कांड के तकनीकी अनुसंधान एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर कांड का सफल उदभेदन करते हुए घटना में प्रयुक्त प्रदर्श एवं लूटी गयी सामान बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
1. आशीष कुमार, पिता-विनोव सोनी, साकिन माधो मटियानी, थाना-मीरगंज, जिला-गोपालगंज।

2. शैलेश कुमार, पिता-स्व० रामनाथ साह, साकिन गाघो मटियानी, थाना-मीरगंज, जिला-गोपालगंज।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी
1. घटना में प्रयुक्त सफेद रंग का ई-रिक्शा।

2. घटना में प्रयुक्त चाकू।

3. सोने का कंगन-03 पीस।

4. सोने का चेन-01

5. चांदी का पायल-03 जोड़ा।

6. ट्राली बैग

7. साड़ी 15 पीस एवं अन्य कपड़े।
> टीम शामिल सदस्य :-
1 . पु०नि० सह थानाध्यक्ष छोटन कुमार, बड़हरिया थाना।

2. पु०अ०नि० सह अपर थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार तिवारी, बड़हरिया थाना।

3. पु०अ०नि० दुर्गा कुमारी, बड़हरिया थाना।

4 . पु०अ०नि० अशोक कुमार, जिला आसूचना ईकाई, सिवान

। 5. पी०टी०सी० राजीव कुमार, बड़हरिया थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।

सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…..

यह भी पढ़े

बालू लदे ट्रक चालकों के प्रताडित करने के आरोप में नगरा थानाध्‍यक्ष एवं चौकीदार निलंबित

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने मुंगेर से हथियार आपूर्तिकर्ता श्रवण को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में शिक्षक को मारी दिनदहाड़े गोली

देश की सामूहिक प्रगति को दर्शाता है एफसीआइ का विशेष मंडप

सिसवन की खबरे : स्‍कार्पियों पलटने से सवार जख्‍मी

कैसी रहेगी दिसंबर से लेकर जनवरी तक की ठंड?

बिहार: बालू लदे ट्रैक्टर की जब्ती के बाद पुलिस पर हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!