Headlines

गोपालगंज में शिक्षक को मारी दिनदहाड़े गोली

गोपालगंज में शिक्षक को मारी दिनदहाड़े गोली

स्कूल से पढ़ाकर घर लौटते समय हमला, घात लगाए 2 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र मझवलिया-पिपरहि गांव के बीच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार पैक्स अध्यक्ष पति सह शिक्षक को गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया।

जख्मी की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के छठियावं गांव निवासी भुवन भास्कर त्रिपाठी उर्फ नमूना त्रिपाठी के रूप में किया गया। घटना के बाद भोरे थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी फिलहाल इस घटना के बाद भोरे थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि छठियांव के पैक्स प्रतिनिधि एवं शिक्षक भुवन भास्कर त्रिपाठी उर्फ नमूना त्रिपाठी अपने स्कूल से बच्चों को पढ़ाकर कार से गांव लौट रहे थे। इसी बीच दोमुंहा पुल के पास पहले से खड़े दो बदमाश घात लगाकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही त्रिपाठी वहां पहुंचे अपराधियों ने नजदीक से उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में खुद को बचाने की कोशिश के दौरान उनके हाथ और चेहरे के पास लगी दो गोली नमूना त्रिपाठी की पत्नी कुसुम हैं पैक्स अध्यक्ष घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाकर भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

 

जहां डॉक्टर मेंप्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जाता है कि नमूना त्रिपाठी की पत्नी कुसुम त्रिपाठी पैक्स अध्यक्ष हैं।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में छापामारी शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

 

पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए कर रही छापेमारी दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।वही पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई एंगल से जांच कर रही है।।अधिकारियों ने बताया कि अभी हमले के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े

देश की सामूहिक प्रगति को दर्शाता है एफसीआइ का विशेष मंडप

सिसवन की खबरे : स्‍कार्पियों पलटने से सवार जख्‍मी

कैसी रहेगी दिसंबर से लेकर जनवरी तक की ठंड?

बिहार: बालू लदे ट्रैक्टर की जब्ती के बाद पुलिस पर हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!