ममता शर्मा की पुण्यतिथि पर गीता धाम कुरुक्षेत्र में दिया भंडारा 

ममता शर्मा की पुण्यतिथि पर गीता धाम कुरुक्षेत्र में दिया भंडारा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र (हरियाणा):

स्व.ममता शर्मा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को गीता धाम आश्रम में साधु-संतों के लिए भंडारा आयोजित किया गया। आश्रम की मां भिक्षु देवी के सान्निध्य में भंडारे से पूर्व गुरु पूजा एवं हवन किया गया। गीता धाम आश्रम की मुख्य संचालिका मां भिक्षु देवी ने कहा कि मृत्यु निश्चित है। हर प्राणी को इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। समय से पहले जिस प्राणी की मृत्यु होती है वह दुखदायी होती है। मृत्यु के बाद मनुष्य यह शरीर छोड़कर एक नए शरीर को प्राप्त कर लेता है।

परिवर्तन संसार का नियम है। यह संसार परिवर्तनशील है। दोपहर को ब्रह्मभोज, गो एवं कन्या पूजन हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे में साधु संतों अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्व. ममता शर्मा के पति पवन आश्री ने बताया कि विगत वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी शिमला स्थित केंसर हॉस्पिटल के पास बेला बॉबी द्वारा केंसर पीड़ितों के लिये भंडारे का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि 13 फरवरी 2013 को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कार्यरत श्रीमती ममता शर्मा की ट्रक दुर्घटना में मोके पर ही मृत्यु हो गई थी। उस समय उनके पति पवन आश्री ने प्रण लिया था कि वे जब तक भी जीवित रहेंगे तब तक अपनी पत्नी ममता आश्री की यादगार में हर वर्ष साधु संतों के लिये विशाल भंडारे का आयोजन किया करेगे।

उसी कड़ी में उन्होंने आज भी भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी, कृष्ण बजाज एडवोकेट, हरियाणा भाजपा के स्वच्छता अभियान प्रभारी राज कुमार सैनी, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष व केडीबी सदस्य सुशील राणा, भाजपा डॉक्टर सेल के जिला संयोजक डॉ सुतेन्द गौड़, सूरजभान कटारिया, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, विनीत बजाज, स्वामी कृष्णकांत, मेवा सिंह राणा, जसबीर दुग्गल, बाबू राम तुषार, जयमल सैनी,

जतिन आश्री, प्रकृति आश्री, अशोक शर्मा, परवीन गोयल, रोहताश राणा, वीरेन्द्र शर्मा, तरुण वधवा, राजरानी भारद्वाज, टिंकू भारद्वाज, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व केडीबी सदस्य डॉ. ऋषि पाल मथाना, प्रदीप रोशा, फतेह चंद गांधी, कुसुम दीदी, कुलदीप कंबोज, जगजीत सिंह, विरेन्दर रोहिला, सुप्रसिद्ध समाजसेवी कृष्ण लाल मैहता, शाम लाल शर्मा, जिला भाजपा महासचिव हैप्पी विर्क, अशोक गोसाई मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एन.सी.सी गर्ल्स विंग द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय महिला दिवस 

जर्मन फेडरेशन ने रखी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के साथ तालमेल की पेशकश 

बिहार का अब तक का सबसे बड़ा बजट,कैसे?

NDA सरकार के बहुमत हासिल होने पर राकेश कुमार सिंह ने दी बधाई

बिहार में नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अबु धाबी में होगा ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम

राम लक्ष्मण जानकी प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई कलश यात्रा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने दूसरे दिन भी किया सीवान में दौरा

Leave a Reply

error: Content is protected !!