भाजापा कर रही है देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म : अरोड़ा 

भाजापा कर रही है देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म : अरोड़ा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र

बोले, देश की जनता देगी इसका मुंहतोड़ जवाब।

आज भाजपा की नीतियों के कारण देश का संविधान खतरे में है और लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। जब जब भी देश के संविधान पर खतरा आया है जनता ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बार भी चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। यह विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए प्रकट किए। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेसी नेता रणबीर बूरा, पवन चौधरी, ओम प्रकाश पलवल, जिला परिषद सदस्य सुरेश वाल्मीकि, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश ओपी, सुभाष पाली, ओमप्रकाश हथीरा तथा सुधीर चुग भी उपस्थित थे।

अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा का चुनाव छट्ठे चरण में है इसलिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है और जल्दी ही कांग्रेस हाईकमान प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की घोषणा तो कांग्रेस ने करनी है लेकिन डर भाजपा को सता रहा है। भाजपा के पास अपने प्रत्याशी नहीं है। 10 मिनट पहले ही नवीन जिंदल और रणजीत चौटाला को भाजपा में शामिल किया गया और साथ ही साथ ही उनको उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। इस जल्दबाजी में रणजीत चौटाला तो संवैधानिक परंपराएं भी भूल गए। निर्दलीय विधायक को पहले विधायक पद से त्यागपत्र देना चाहिए था लेकिन उन्होंने भाजपा पहले ज्वाइन कर ली और विधायक पद से इस्तीफा बाद में दिया। विधानसभा के स्पीकर को चाहिए था कि उनका त्यागपत्र स्वीकार करने की बजाय उनकी सदस्यता रद्द करते।

पूर्व मंत्री अरोड़ा ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा के विरोध में लहर चल रही है। विपक्ष को लगातार डराया और दबाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने विपक्ष के जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते थे उन्हें भाजपा की वाशिंग मशीन में डालकर पाक साफ बताया जा रहा है। महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण पर भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन उन्हें भाजपा में शामिल करते ही अगले ही दिन राज्यसभा की सदस्यता दे दी गई। इसी प्रकार नवीन जिंदल पर प्रधानमंत्री ने खुद कोयला घोटाले के आरोप लगाकर कोयला चोर बताया था लेकिन नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से ही भाजपा प्रत्याशी बना दिया गया।

अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने नैतिकता ताक पर रख दी है और संवैधानिक परंपराओं को तोड़ा जा रहा है। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ करेगी और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उसके बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव में प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

यह भी पढ़े

भारत रोज़गार रिपोर्ट 2024 क्या बता रही है!

कोर सेक्टर ग्रोथ क्या है?

गाज़ा में तत्काल युद्ध विराम का प्रभाव

चीन-ताइवान संघर्ष का भारत के लिये क्या महत्व है?

क्यों मनाया जाता है विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस?

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!