बीजेपी नेता ने तलवार भेंट कर  जिलाध्यक्ष को किया सम्मानित

बीजेपी नेता ने तलवार भेंट कर  जिलाध्यक्ष को किया सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ सीवान (बिहार)

सीवान जिले के बड़हरिया मुख्यालय स्थित पं0 दीनदयाल नगर में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा के आवास परिसर में प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन सेवा- समर्पण अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गौतम की अध्यक्षता में मनाया गया। सर्वप्रथम मोदी जी चित्र पर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय द्वारा चंदन लगाया गया।दीप प्रज्वलित किया गया।उसके बाद भाजपा नेता अनुरंजन द्वारा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय को अंगवस्त्र, गुलदस्ता से सम्मानित किया गया। तलवार भेंट किया गया। संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की राजनीति सेवा जीवन 20 साल पूरे हो गये है।

प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल यादगार है,धारा 370 समाप्ति ,राम मंदिर निर्माण ।करोना काल में मुफ्त अनाज अभियान ,स्वदेशी वैक्सीन निर्माण सहित अनेक उपलब्धियां हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा 15 मैट्रिक ,इंटर मेघावी छात्रों को बुक एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।उसके बाद 151 वरिष्ठ कार्यकर्ता ,युवा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

पौधा प्रदान किया गया। भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए पौधा प्रदान किया गया।एक वृक्ष सौ पुत्र सामान है।पौधा को बचाने का संकल्प लें।इस मौके पर मंडल महामंत्री राजेश गिरि, विनोद पांडेय, शिवनाथ कुशवाहा, नरेंद्र पर्वत,विक्की गुप्ता, रामनाथ सोनी, प्रेमप्रकाश सोनी, उपेन्द्र मिश्रा, संदीप गुप्ता, हरिशंकर तिवारी,हीरा मिश्रा ,भानू गिरि , सुजीत कुशवाहा,राजदेव महतो,राजा लाल राम, सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन शंशाक सहाय ने किया तो धन्यवाद ज्ञापन राजकिशोर प्रसाद ने किया।

यह भी पढ़े

विश्व के इकलौते सिद्ध पीठ आमी मे माॅ अम्बिका के उपासना से मिलती है सिद्धि

साड़ी को आज दुनिया के कई देश अपना रहे हैं,क्यों?

कैसे शुरू हुआ चीन-ताइवान के बीच झगड़ा?

सिद्ध पीठ अम्बिका भवानी मंदिर मे अखण्ड ज्योति जलाने से होता है मनोरथ पूर्ण

विश्व के इकलौते सिद्ध पीठ आमी मे माॅ अम्बिका के उपासना से मिलती है सिद्धि

Leave a Reply

error: Content is protected !!