यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर मशरक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर मशरक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार):

सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दो राज्यों के राजपाल रह चुके कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भाजपाइयों में शोक छाया है।

कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन को बड़ी क्षति बताया है।

उन्होंन कहा कि कल्याण बाबू ने प्रदेश को नए विकास के आयाम तक पहुंचाया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।वही उन्होंने राम मंदिर निर्माण मे जो त्याग उन्होंने किया है वह भुलाया नहीं जा सकता है। यह एक बड़ी क्षति है

शोक सभा में नंदन ओझा,अतुल पांडेय, अरुण सिंह ब्याश जी,भगवान बैठा,भृगुनाथ तिवारी, लवलीन कुमार आदि ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

3

यह भी पढ़े

प्रधानाध्यापको की नियुक्ति नियमावली के विसंगतियों का निराकरण हो : उदय शंकर गुड्डू

 प्रखंड के चार फर्जी शिक्षकों से बीडीओ ने पत्र जारी कर दस दिनों में जबाब मंगा

 बैकुण्ठपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने पेड़ को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

Leave a Reply

error: Content is protected !!