दुबई में शरण लेने वाली हस्तियां करोड़ों रुपए भी लाती हैं,कैसे?

दुबई में शरण लेने वाली हस्तियां करोड़ों रुपए भी लाती हैं,कैसे?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

काले धन का स्वर्ग है दुबई.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

कई दिन तक दुनिया अचरज में डूबी रही कि तालिबान लड़ाकों के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की ओर कूच के बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी कहां हैं। वे जब 18 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सामने आए तब लोगों को ज्यादा हैरत नहीं हुई। गनी उन नेताओं की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने खाड़ी देश में शरण ली है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थकसिन सिनावात्रा और स्पेन के पूर्व महाराजा जुआन कार्लोस ने यूएई को अपना नया घर बना लिया है।

अधिकतर नेताओं ने विवादों के बीच अपना देश छोड़ा है। गनी इन खबरों को गलत बताते हैं कि वे काबुल से करोड़ों डॉलर नगद लेकर भागे हैं। कई अफगान नेताओं और अधिकारियों ने काबुल से दुबई करोड़ों डॉलर भेजे हैं। अमेरिकी कूटनीतिक संदेश के अनुसार पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद जिया मसूद एक बार काबुल से दुबई 380 करोड़ रुपए लेकर आए थे। इसमें कुछ पैसे से संपत्ति खरीदी गई थी। काबुल बैंक के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय शेर खान फरनूद की दुबई के आलीशान पाम जुमीराह में दर्जनों आलीशान संपत्तियां हैं। उन्होंने पूर्व अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई को यूएई में बंगला खरीदने के लिए कर्ज दिया था।

भगो़ड़े अपराधी, निर्वासित नेता यूएई को सुरक्षित और अलग-थलग जगह मानते हैं। एक पूर्व रहवासी कहते हैं, वहां कोई फोटोग्राफर या अन्य लोग आपका पीछा नहीं करते हैं। फिर यहां से भगोड़ों का प्रत्यर्पण भी दुर्लभ है। दक्षिण अफ्रीका कई साल से भ्रष्टाचार के आरोपी गुप्ता भाइयों के दुबई से प्रत्यर्पण का इंतजार कर रहा है। इस साल दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई है। फिर भी दक्षिण अफ्रीका को प्रतीक्षा करना पड़ रही है।

काले धन का स्वर्ग
काले धन के प्रति दुबई का रुख नरम है। यह काला धन जमा करने वालों, हथियार तस्करों और भ्रष्ट अधिकारियों का स्वर्ग है। अफगान नेताओं, अधिकारियों के अलावा अन्य लोग भी सूटकेसों में धन भरकर ला चुके हैं। इराक में सत्तारूढ़ बाथिस्ट पार्टी के कई नेताओं ने यहां पैसा जमा किया था। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के रिश्तेदार भी ऐेसा कर चुके हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!