मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को दी बधाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, पटना (बिहार)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने विवेक सागर प्रसाद को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हॉकी के प्रति उनके जुनून व दृढ़ संकल्प ने आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। विवेक सागर प्रसाद मूलतः बिहार के सीवान जिला अंतर्गत रघुनाथपुर प्रखंड के कन्हौली गांव के निवासी हैं। विवेक सागर प्रसाद के इस उपलब्धि पर पूरा बिहार गौरवान्वित है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रदेश वासियों के साथ देशवासियों का दिल जीता है। वे निरंतर प्रगति के शिर्ष पर पहुंचे और बिहार सहित पूरे भारत देश का नाम रौशन किया।

यह भी पढ़े

आज ही के दिन विश्व इतिहास के सर्वाधिक संहारक अस्त्र के परीक्षण का पटाक्षेप हुआ था।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक आयोजित

शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ जारी, एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा पर लगाए थे कई आरोप.

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!