50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:गया पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा, कई आपराधिक मामलों में था वांछित
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

गया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी सैयद खालिद उर्फ खालिद अंजुम को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गया और हैदराबाद जिले की मिरचौक थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई। खालिद अंजुम गया जिले में कई आपराधिक मामलों में वांछित था। विशेष टीम की निगरानी के बाद गिरफ्तारी की गई ।
जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में डीएसपी शेरघाटी-01, आमस थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
तकनीकी और पारंपरिक निगरानी के बाद टीम को सूचना मिली कि खालिद अंजुम हैदराबाद जिले के मिरचौक थाना क्षेत्र में दबिलपुरा कोमथबारी रोड पर मौजूद है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने स्थानीय टीम के सहयोग से छापेमारी की और खालिद को गिरफ्तार किया।पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड खालिद अंजुम 24 जुलाई 2024 को आमस थाना कांड संख्या 233/24 में वांछित था।
इस मामले में फोटो खान की कोर्ट पेशी के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें पुलिसकर्मी और फोटो खान घायल हो गए थे। इस घटना में खालिद की संलिप्तता सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है
यह भी पढ़े
14 दिसंबर को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का नाम होगा फाइनल
रोहतास में 2 गुटों में गोलीबारी, 2 लोग घायल, घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद
कक्षा 1 – 8 तक के सरकारी स्कूली बच्चों का द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी
विवेक रंजन मैत्रेय ने सीवान के 38 वें जिलाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण
