Headlines

पूर्णिया में अपहरण, पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया में अपहरण, पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त अररिया से पकड़ा गया, नाबालिग लड़की भी सकुशल बरामद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पूर्णिया जिले की चम्पानगर थाना पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो और बाल विवाह अधिनियम मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना के महज 15 दिनों के भीतर ही अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है।थाना प्रभारी अनुपम राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोकुलपुर पंचायत के हाट धनहरा गांव निवासी शंभु पासवान के 24 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है।

 

करण कुमार कांड संख्या-71/2025 के तहत दर्ज अपहरण, पॉक्सो और बाल विवाह अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था।उसे अररिया जिले के रानीगंज थाना अंतर्गत परियारी गांव से गिरफ्तार किया गया और आज न्यायिक हिरासत में पूर्णिया जेल भेज दिया गया।

 

अपहृत लड़की पूर्णिया जंक्शन से बरामद थाना प्रभारी ने आगे बताया कि कांड संख्या-159/2025 के तहत दर्ज नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में अपहृत लड़की को पूर्णिया जंक्शन से बरामद किया गया।बरामदगी के बाद, लड़की को 164 के बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।

न्यायालय में दर्ज 164 के बयान में नाबालिग लड़की ने बताया कि रामानंद मेहता उसे दिल्ली के सिकंदराबाद घुमाने ले गया था।उसने सिकंदराबाद से उसे ट्रेन में बैठाकर सहरसा के रास्ते पूर्णिया जंक्शन तक भेजा। लड़की ने अपने बयान में किसी से कोई शिकायत न होने की बात कही है।

यह भी पढ़े

50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:गया पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा, कई आपराधिक मामलों में था वांछित

14 दिसंबर को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का नाम होगा फाइनल

रोहतास में 2 गुटों में गोलीबारी, 2 लोग घायल, घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद 

कक्षा 1 – 8 तक के सरकारी स्कूली बच्चों का द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी

सिधवलिया की खबरें :  आचार्य चंदन पांडेय “नया भारतीय वैदिक संस्कृत ज्योतिष अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन” में हुए सम्‍मानित

विवेक रंजन मैत्रेय ने  सीवान के 38 वें जिलाधिकारी के रूप में किया पदभार ग्रहण 

Leave a Reply

error: Content is protected !!