Headlines

बिहार में अपराधी बेलगाम: 300 रुपये के लिए 65 साल के बुजुर्ग दुकानदार को मारी गोली, दुकान में घूसकर 5 हजार कैश भी लूटा

बिहार में अपराधी बेलगाम: 300 रुपये के लिए 65 साल के बुजुर्ग दुकानदार को मारी गोली, दुकान में घूसकर 5 हजार कैश भी लूटा

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल का है, जहां एक किराना दुकानदार को अपराधियों ने गोली मार दी है,सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आए अपराधियों ने पहले 65 साल के बुजुर्ग जवाहर साहब से 300 रुपये का सामान लिया लेकिन पैसे देने में आनाकानी करने लगा। जब बुजुर्ग ने पैसे की मांग की तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। तीन बदमाशों में एक की पहचान घायल दुकानदार ने सिंटू के रूप में किया है।

उनका कहना है कि तीनों अपराधी लूटने की मकसद से दुकान पर आए थे और सामान खरीदने के बाद पैसे देने से इनकार कर गल्ला में रखे 5000 रुपये लूट लिया और विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गये। घटना बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के लेमुआबाद गांव की है। जहां जनरल स्टोर चलाने वाले 65 वर्षीय जवाहर साहब को गोली मारी गई,जिसमें वे घायल हो गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही तीन लोग ग्राहक बनकर जवाहर साहब की दुकान पर आए थे। सामान लेने के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली जवाहर साहब के हाथ में जा लगी।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल जवाहर साहब को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े

रसूलपुर तिहरे हत्याकांड के सफल उद्‌भेदन और दोषियों को सजा दिलाने में उल्लेखनीय कार्य हेतु फोरेंसिक विशेषज्ञ सम्मानित”

जमशेदपुर के कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय को पितृशोक

दारौंदा प्रखण्ड कार्यालय में मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर BLO की बैठक

श्री निवास रामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथमेटिक्स 2025 की प्रतियोगिता परीक्षा में  छात्रों ने मारी बाजी

भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने  झझवा पकड़ी  स्थित ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण

बाइक से भारी मात्रा में शराब ले जा रहे  धंधेबाजों को पुलिस ने धर दबोचा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!