युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड इलाके में एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के सोनदही गांव के दक्षिण छरकी बांध के सटे पूरब एक खेत में इस युवती का शव बरामद हुआ। जिन परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है उससे दुष्कर्म के बाद शव को यहां लाकर फेंकने की आशंका जताई जाती है। युवती की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच होगी। समझा जाता है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। उसके मुंह व नाक से खून निकला हुआ था। आंख के नीचे काले रंग का निशान पाया गया। वह काले रंग के सलवार सूट पहनी हुई थी। शरीर पर दुपट्टा भी था। शव से कुछ दूरी पर एक प्लास्टिक के थैला से उड़ेला हुआ एक सेट लहंगा, प्लास्टिक का माला, मोबाइल चार्जर, सिंदूर, लिपिस्टिक, चूड़ियां व सैंडल बिखरे पड़े थे। शरीर पर सिर्फ लाल जोड़े का ही अभाव था। इस हालत में शव मिलने से यह भी समझा जाता है कि शादी का झांसा देकर उसको अगवा किया गया हो और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई हो। थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए कोशिश जारी है। उसके बाद ही हत्या की असली वजह का पता चल पाएगा। लेकिन, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से यहां फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस सबंध में चौकीदार शंभू राय के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी। गांव वालों की सूचना पर पुलिस बल पहुंचा। आसपास के लोगों से जानकारी लेने की कोशिश की गई मगर, शव की शिनाख्त हो नहीं पाई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!