पंजाब पुलिस में डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या! अर्जुन अवॉर्ड से थे सम्मानित, वेटलिफ्टिंग में जीता था गोल्ड

पंजाब पुलिस में डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या! अर्जुन अवॉर्ड से थे सम्मानित, वेटलिफ्टिंग में जीता था गोल्ड

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

चंडीगढ़: अर्जुन पुरस्कार और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पंजाब पुलिस के अधिकारी वेटलिफ्टर दलबीर सिंह देयोल सोमवार को जालंधर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक, वह पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात थे। वह शनिवार शाम नए साल का जश्न मनाने के लिए निकले थे। कहां मिला शव
पुलिस के मुताबिक डीएसपी दलबीर सिंह (54) के शरीर पर चोट के निशान थे और उनका शव जालंधर के बस्ती बावा खेल में एक सड़क पर पड़ा मिला था। वह इसी इलाके में तैनात थे।
दलबीर सिंह का एक पैर कुचला हुआ
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीडिया को बताया कि रविवार देर रात सिंह को उनके परिचितों ने छोड़ा था। छोड़ने के बाद एक वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। दलबीर सिंह का एक पैर कुचला हुआ मिला। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।
परिवार ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के मुताबिक, जहां दलबीर सिंह का शव मिला वह सड़क कपूरथला स्थित उनके गांव तक जाती है। घटनास्थल उनके गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर है। पुलिस ने कहा कि दलबीर सिंह के परिवार ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार डीएसपी पिछले महीने जालंधर में एक अन्य इलाके के लोगों के साथ लड़ाई में शामिल था। हालांकि, इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया क्योंकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता और 2000 में अर्जुन पुरस्कार दलबीर सिंह देयोल ने एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता और उन्हें 2000 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े

गंगा जी की कृपा से सकुशल सम्पन्न हुई शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा

महादलित बस्ती को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी 

फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर बैठक

अनियंत्रित स्कूल गाड़ी ने एक ट्रैक्टर से जा टकराया चालक घयाल

Leave a Reply

error: Content is protected !!