भाजपा सरकार के कारनामों से है हर वर्ग दुखी : अशोक अरोड़ा

भाजपा सरकार के कारनामों से है हर वर्ग दुखी : अशोक अरोड़ा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरुक्षेत्र  :

कहा, कुरुक्षेत्र में भारी मतों से होगी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत।

हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि आज भाजपा के कारनामों के कारण हर वर्ग परेशान है। अबकि बार देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी के ढकोसलों को देश की जनता समझ चुकी है, इस बार मोदी सरकार को देश की जनता सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। वे गांव समसपुर व दयालपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में गांव समसीपुर के महेंद्र सिंह व रमेश के अलावा अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामा।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में हर आम आदमी को साहुलियत देने की बात की गई है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं को भी विशेष रूप से फायदा देने की बात की है। भारतीय जनता पार्टी पर वार करते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है हर वर्ग परेशान है। देश का कर्मचारी वर्ग हो, किसान वर्ग हो, मजदूर वर्ग हो या फिर अन्य, सभी लोग इस सरकार से परेशान हैं।

यह सरकार एक्सपेरिमेंट की सरकार बनकर रह गई है, नए-नए कानून इन्होने बनाए जिससे देश की जनता परेशान हुई। हरियाणा मे तो पोर्टलों के नाम पर बड़ी धांधली हुई और प्रदेश की जनता बहुत दुखी हुई। जनता का ध्यान भटकाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री को बदल दिया गया लेकिन अब देश व प्रदेश की जनता भाजपा के कारनामों को समझ चुकी है। कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने इस दौरान ग्रामीणों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि डा. सुशील गुप्ता भारी मतों से जीत दर्ज करेंगें। इस मौके पर किरमच के सरपंच रणबीर बूरा, सुभाष पाली, पूर्व जिप सदस्य चंद्रभान वाल्मिकी, रमेश सरपंच, प्रवीण कश्यप दयालपुर, अमरजीत बाजीगर, दलीप सिंह, ओमप्रकाश पलवल, पूर्व सरपंच फूलसिंह, सतीश व माहित कश्यप के अलावा सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव समसीपुर निवासी महेंद्र सिंह व रमेश के साथ पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

यह भी पढ़े

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 2004 क्या है?

राज्यों में जल संकट की वर्तमान स्थिति क्या है?

भारत के लिये कच्चातीवू द्वीप समूह का क्या महत्व है?

थक हार के अब कांग्रेस की शरण में पहुंचे सन्नी हजारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!