विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

सैनिक होते हैं देश के अनमोल धरोहर

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के जोगापुर कोठी बाजार पर विजय दिवस के मौके पर क्षेत्र के रिटायर्ड सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर फौजी एमडी नेयाज और देवेन्द्र गिरि को शॉल ओढ़ाकर और तिरंगा पगड़ी व माला पहनाकर से सम्मानित किया गया। साथ ही, पूर्व सैनिकों को मिठाइयां खिलायी गयी।
कार्यक्रम के संजोजक नवीन सिंह पटेल ने कहा कि सैनिक देश के अनमोल धरोहर होते हैं। इनका कार्य सदैव सर्वोपरी होता है। विजय दिवस भारत में हर साल 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर देश की जीत को लेकर मनाया जाता है। इस युद्ध में भारत की जीत के बाद बांग्लादेश का उदय हुआ था। इस साल कृतज्ञ राष्ट्र 50वां विजय दिवस मना रहा है। युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गयी। साल 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध 3 दिसंबर को शुरू हुआ और 13 दिनों तक चला। युद्ध आधिकारिक तौर पर 16 दिसंबर को समाप्त हुआ।16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल नियाजी के कुल 93,000 सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब तक का सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण भी था।आज के दिन को ‘बांग्लादेश मुक्ति दिवस’ भी कहा जाता है और यह पाकिस्तान से बांग्लादेश की आधिकारिक स्वतंत्रता का प्रतीक है। 1971 के युद्ध के दौरान तकरीबन 3900 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे और 9851 सैनिक घायल हो गए थे। देश में उनकी शहादत को याद किया गया। इस मौके पर नवीन सिंह पटेल,अरविंद सिंह पटेल,जुगनू सिंह, सचिन्दर कुमार सिंह, मो उमर,मो अख्तर , छोटन सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़े

Raghunathpur: विजय दिवस के अवसर पर सैनिकों के शौर्य को किया गया याद

पटना हाई कोर्ट ने मुजफ्फरपुर के डीएम पर दस हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया

कोविड टीकाकरण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कोविड ए,एन, एम,एवं वेरिफायर को बीडीओ ने किया पुरस्कृत

 जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मशरक की स्वाति को मिला तृतीय स्थान, छात्रों में खुशी

मशरक  की खबरें ः गोमतीनगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस में 1 जनवरी से मिलेगा अनारक्षित टिकट, यात्रियों में खुशी

Leave a Reply

error: Content is protected !!