फैजाबाद रेलवे स्टेशन अब अयोध्या कैंट होगा , बीजेपी सांसद के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

फैजाबाद रेलवे स्टेशन अब अयोध्या कैंट होगा , बीजेपी सांसद के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नया नाम अयोध्या कैंट कर दिया है। भाजपा के सांसद लल्लू सिंह के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। दरअसल शनिवार को वाराणसी पहुंचे लखनऊ के डीआरएम ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैजाबाद स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होगा। अयोध्या, अयोध्या कैंट और रामघाट स्टेशनों को विकसित भी किया जाएगा। डीआरएम का कहना है कि इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। डीआरएम ने बताया कि रेलवे की ओर से अयोध्या के स्टेशनों को कुछ इस तरह विकसित करने की योजना बन रही है कि स्टेशन से ही श्रदालुओं को अयोध्या के धार्मिक महत्व का एहसास हो सके।

आपको बता दें कि वाराणसी के मंडुवाडीह और इससे सटे चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला जा चुका है। मंडुवाडीह को बनारस और मुगलसराय स्टेशन को अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाता है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद यहां के भी कई स्टेशनों का नाम बदला गया है। इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।

इन स्टेशनों का बदला है नाम:
तब                                                       अब
वाराणसी का मंडुवाडीह स्टेश          बनारस स्टेशन
चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन     पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
इलाहाबाद जंक्शन                          प्रयागराज जंक्शन
इलाहाबाद सिटी स्टेशन                   प्रयागराज रामबाग
इलाहाबाद छिवकी                            प्रयागराज छिवकी
प्रयागराज घाट                                 प्रयागराज संगम

यह भी पढ़े

शादी के तीन महीने बाद पति ने पत्नी को  बेंचकर  खरीदा महंगा फोन

मशरख की खबरे :   चलती कार पर नीलगाय कूदी, कार सवार घायल

कला सांस्कृतिक दुत अमीर चंद को  सीवान  संस्कार भर्ती ने दी श्राद्धांजलि

दरौली के बौना बाजार में  ताला तोड़ नगदी समेत डीजल पेट्रोल की चोरी   

करवाचौथःअखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत, सज गए बाजार, शुरू हुई तैयारियां

पचरूखी  में पंचायत चुनाव के सामग्री वितरण के दौरान कुव्‍यवस्‍था को लेकर हुआ जमकर हंगामा, देखे लाइव वीडियो

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!