मशरक थानाध्यक्ष के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह आयोजित

मशरक थानाध्यक्ष के स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया‚ विक्की बाबा‚ मशरक‚ सारण (बिहार):


मशरक थाना परिसर में बहरौली मुखिया और पंचायत के जन प्रतिनिधियों के द्वारा सीओ ललित कुमार सिंह की अध्यक्षता में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा का स्थानांतरण परसा थाना में हो जाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पूर्व मुखिया छोटा संजय, पंचायत समिति सदस्य संजय सिंह, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, समाजसेवी और सोनौली मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, समाजसेवी कुंदन सिंह,प्रो सेराजुदिन,अकबर अली, पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह ने थानाध्यक्ष को फूल माला, कपड़े व शॉल एवं कलम-डायरी और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि थानाध्यक्ष के साथ काम करने का स्टाइल उन्हें हमेशा पसंद रहा है वे हमेशा सभी से मित्रवत व्यवहार करतें थें साथ ही उन्होंने अपने काम से हमें कोई समस्या नही आने दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक प्रकिया हैं जो सभी पर लागू होता है। पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि हम लोगों के बीच से एक अच्छे पुलिस अधिकारी जा रहें हैं इनकी कमी हमेशा खलेगी। अपने संबोधन में बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि इस थाना प्रभारी के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और कहीं से भी लोगों को नहीं लगता था कि यह व्यक्ति थाना के थाना प्रभारी है। हर समय लोगों की सेवा करने में जुटे रहते थे। मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने कहा कि इनके कार्यकाल में थाना में भूमि संबंधी विवाद के निबटारे के लिए जो जनता दरबार लगाते थे और उनका निबटारा भी थाना स्तर पर हो जाने के कारण लोगों में इनकी कमी हमेशा खलेगी। वहीं पंचायत समिति सदस्य संजय सिंह ने कहा कि इनके कार्यकाल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जहां तक इनकी प्रशंसा की जाए वह बहुत ही कम होगा। उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने कहा कि थानाध्यक्ष ने मशरक थाना में नये कृतिमान गढ़ा है जिसने बाढ़ हो या कोरोना हर समय मानवता का परिचय देते हुए हमेशा कार्य किया है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नव पदस्थापित थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और लोग अपनी समस्या का उनसे मिलकर हल करेंगे। विदाई समारोह में नये थानाध्यक्ष राजेश कुमार का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े

बिहार में नही होंगे स्कूल,कॉलेज बंद

*वाराणसी में जनता के मार्गदर्शन के लिए लगे सांकेतिक बोर्ड पर पार्टी विशेष का कब्जा*

गोपालगंज में बहू की हत्या कर सास चुनाव लड़ने की कर रही थी तैयारी, पुलिस ने भेजा जेल

आजादी के 75वें वर्ष का लक्ष्य है नया और सशक्त भारत निर्मित करना.

Leave a Reply

error: Content is protected !!