उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

मारपीट के घटना में पति-पत्नी घायल

WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
WhatsApp Image 2026-01-02 at 12.09.56 PM
previous arrow
next arrow

मारपीट की घटना में युवक घायल

बाइक दुर्घटना में युवक घायल

श्रीनारद मीडिया सचिन पाण्डेय सीवान

सीवान में सिसवन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिय शिक्षक उपेंद्र भारती ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक इंद्रजीत सिंह का गोपालगंज जिले के बेसिक स्कूल थावें में स्थानांतरण होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उन्हें अंग वस्त्र,फूलमाला, कलम देकर विदाई दी गयी। इस दौरान शिक्षकों ने विधालय मे दिए गए योगदान कि सराहना की।समारोह की अध्यक्षता वरिय शिक्षक उपेंद्र भारती ने कि।उन्होंने बताया कि शिक्षक इंद्रजीत सिंह ने जब से प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य भार संभाला है तब से विधालय संचालन में काफी बदलाव हुआ है।

इस दौरान सभी बच्चे एवं शिक्षक भावुक नजर आएं। सभी बच्चे अपने प्यारे शिक्षक के लिए रो रहे थे।मौके शिक्षक सुनील साह, सुरेश प्रसाद, हरिनारायण राम,गीता देवी, रविंद्र चौधरी,मुनमुन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मारपीट के घटना में पति-पत्नी घायल

सिसवन। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी घायल हो गये। घायलों में स्थानीय निवासी शिवेशवर महतो की का पुत्र सभा महतो व सभा महतो की पत्नी सोनी देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन केे रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

मारपीट की घटना में युवक घायल
सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के नयागांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवास रत्नेश पांडेय का पुत्र करण पांडेय है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है

बाइक दुर्घटना में युवक घायल

सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी मोहम्मद अंसारी का पुत्र मुस्ताक अंसारी है। घायल का इलाज सिसवन रेफफरल अस्पताल में कराया गया। बेहतर इलाज के लिए उसे सीवान रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!