लावारिस शव को मिला सम्मान, थानाध्यक्ष ने निभाया मानवता का फर्ज
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार)

छपरा मशरक थावे रेलखंड पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा में बीते दिनों पहले एक वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी जिसमें पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को पुलिस ने लावारिस शव का पूरे सम्मान से अंत्येष्टि कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि मशरक के बंगरा में ट्रेन से कटकर एक वृद्ध महिला का शव ग्रामीणों की सूचना मिलने पर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया, जहां पहचान नहीं होने के बाद वृद्ध महिला का नगर पंचायत के श्मशान घाट पर विधिवत् पूरे सम्मान से अंत्येष्टि कर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश की गयी जिसमें सोशल मीडिया और मीडिया और स्थानीय लोगों का सहयोग लिया गया।
