बसंत पंचमी पर प्रखंड में धूम, माँ शारदा की पूजा-अर्चना में उमड़ा जनसैलाब
श्रीनारद मीडिया सचिन पाण्डेय सीवान

सीवान जिले में सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गाँव में लोगों द्वारा माँ शारदा की मूर्ति रखकर पूजा अर्चना भी की गई। प्रखंड क्षेत्र के जई छपरा,ग्यासपुर,साईंपुर , कचनार,भगार,चैनपुर सहित विभिन्न जगहों पे माँ शारदा की प्रतिमा रखने को लेकर बड़े ही आकर्षक एवं सुंदर पंडाल भी बनाए गए थे,
जहाँ पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति की स्थापना करते हुए पूजा अर्चना की गई।बसंत पंचमी को लेकर छात्र एवं छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों में भी माँ शारदा की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार के साथ मिलकर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और माँ शारदा के आशीर्वाद की कामना की।
इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न गाँव में लोगों ने भव्य आयोजन किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में शामिल लोगों ने माँ शारदा की पूजा-अर्चना की और अपने क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
- यह भी पढ़े………….
- जी.एस.एम. सेंट्रल स्कूल में स्थापना दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
- महाराज डॉक्टर विभूति नारायण सिंह की जयंती पर मेधावी छात्रों को वितरण हुआ मेडल व उपाधि
- बीएचयू का स्थापना दिवस : कुलपति ने ट्रॉमा सेंटर में किया हवन-पूजन, बोले भारतीय संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से हुई है बीएचयू की स्थापना
