Headlines

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित

स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर कार्यक्रम आयोजित

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार)

सारण के मशरक केन्द्रीय विद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्री मती रंजना झा द्वारा माँ सरस्वती के पूजन तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इसके पश्चात पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य में ‘आपरेशन सिन्दूर’ क्विज प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के बीच जबरदस्त उत्साह जगाया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने नेताजी के जीवन और आजाद हिन्द फौज के गौरवशाली इतिहास को गहराई से समझा।विद्यालय की कक्षा चौथी की छात्रा अंशिका पाण्डेय ने ओजस्वी काव्य पाठ किया।

इसके बाद विद्यालय के हिंदी शिक्षक राहुल कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए अपने प्रेरणादायी संबोधन में छात्रों को देश सेवा के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया। तत्पश्चात वसन्तोत्सव के उपलक्ष्य में छात्रों ने मनमोहक लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत शिक्षक राहुल कान्त पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर निशा सिंह (पीजीटी आंग्ल भाषा), रजत कुमार (पीजीटी हिंदी), रामचरण, श्रीमति निधि मिश्रा, नीतीश कुमार और विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!