बड़हरिया प्रखंड में सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में बनेगा कृषक उत्पादक संगठन 

बड़हरिया प्रखंड में सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में बनेगा कृषक उत्पादक संगठन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड में नाबार्ड के तत्वावधान में कृषक उत्पादक संगठन बनाने के लिए चयनित आंध्र प्रदेश महिला अभिवृद्धि सोशायटी,(सीबीबीओ एपमास) के प्रोजेक्ट पदाधिकारी डॉ मणीन्द्र नाथ उपाध्याय प्रोजेक्ट इन्टरन आफिसर मो जैफ खान, सहायक तकनीकी प्रबन्धक सतीश सिंह, रविशंकर सिन्हा,दीप शिखा आदि की उपस्थिति में विभिन्न कृषक हित समूहों के प्रगति शील किसानों के साथ बैठकें हुईं। इसमें हथिगाईं कृषक हित समूह ग्राम हथिगाईं के लक्ष्मण प्रसाद, पृथ्वी प्रसाद, राहुल कुमार,सद्भावना सब्जी उत्पादन कृषक हित समूह ग्राम मलिक टोला के मुकेश कुमार, हरेराम सिंह, उमेश प्रसाद, किसान बंधु कृषक हित समूह ग्राम कैलगढ के जितेंद्र कुमार, प्रह्लाद कुमार,ललन प्रसाद आदि के साथ मलिक टोला के साथ बैठक की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मणीन्द्र नाथ उपाध्याय (एपमास) ने की। सहायक तकनीकी प्रबन्धक सतीश सिंह ने सर्वप्रथम समूह के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी । समूह के किसानों का परिचय एपमास के पदाधिकारी से कराया गया। सतीश सिंह ने बताया कि नाबार्ड के द्रारा बड़हरिया मे एक कृषक उत्पादक संगठन जो सब्जी के क्षेत्र मे बनाया जाएगा।जिसका नाम बड़हरिया कृषक उत्पादक कम्पनी लिमिटेड रखा गया है।
एपमास के प्रोजेक्ट आफिसर डॉ मणिंद्र नाथ उपाध्याय ने किसानो को कृषक उत्पादक संगठन के लाभ बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।साथ में नाबार्ड द्रारा कृषक उत्पादक संगठन को दी जाने वाली सुविधाओ के बारे भी बताया तथा बताए कि किसान के साथ तीसरी जगह बैठक की जा रही है।जिसमे 10 किसान का चयन किया जाना है।जिसमे से 5 किसान को प्रमोटर और 5 किसान को बोर्त्ड आप डारेक्टर चुना गया है।अब हमे इसमे सदस्य को जोडने का लक्ष्य है।जिसमे हम सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को जोड़ेंगे।

यह भी पढ़े

बिहार में डराने लगी है चमकी बुखार की रफ्तार,अब तक 10 की हो चुकी है मौत.

बैजनाथ धाम में सीवान के श्रद्धालुओं ने की बाबा भोलेनाथ की आराधना

बाइक पर बैठी महिला गिर कर हुई घायल, रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!