राज्य स्तरीय बगवानी महोत्सव सह प्रदर्शनी प्रतियोगिता पटना में अपने प्रादर्श लेकर पहुंचे बड़हरिया के किसान

राज्य स्तरीय बगवानी महोत्सव सह प्रदर्शनी प्रतियोगिता पटना में अपने प्रादर्श लेकर पहुंचे बड़हरिया के किसान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


पटना के गांधी मैदान में 15 से 18 फरवरी तक राज्य स्तरीय बागवानी महोत्सव सह प्रदर्शनी प्रतियोगिता में हिस्सा के लिए 15 किसान पटना के गांधी मैदान में पहुंचे। इसके लिए बड़हरिया प्रखंड के 15 किसान को पर्यवेक्षक सतीश सिंह की देखरेख में राज्य के अन्दर कृषक परिभ्रमण के अन्तर्गत भेजा गया।

इनमें सद्भावना कृषक हित समूह ग्राम मालिक टोला पंचायत कैलगढ दक्षिण के नौ किसान द्वारा 100 प्रादर्श और अम्बे महिला खाद्य सुरक्षा समूह ग्राम बिसुनपुरा पंचायत भोपातपुर के तीन किसानों द्वारा 50 प्रादर्श, सीवान सदर प्रखंड से तीन किसानों द्वारा 30 प्रादर्श और दरौंदि प्रखंड से दो किसानों द्वारा 25 प्रादर्श के साथ पटना पहुंच चुके हैं। वे अपने अपने उत्पाद जैसे लौकी, कोहड़ा, खीरा, बैंगन, ओल , गाजर , मूली ,शलजम, सेम, आलू , अमरुद, केला, नेबू, फूलगोभी, पत्तागोभी, मिर्च, मटर, बथुआ ,चुकंदर, आचार ,जेम, जेली , पपीता सहित अन्य सब्जी के पटना पहुंचे हैं जो राज्य स्तरीय बागवानी महोत्सव सह प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रादर्श लगायेंगे ।

पर्यवेक्षक सतीश सिंह ने बताया कि इस बागवानी महोत्सव सह प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सभी जिला के किसान अपने- अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रादर्श का चयन वैज्ञानिक द्वारा किया जाएगा। इसके तहत प्रथम पुरस्कार के रुप में 5000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार के रुप में 4000 रूपए और तृतीय पुरस्कार के रुप में 3000 रूपए दिये जायेंगे।

इसमें पर्यवेक्षक सतीश सिंह, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी वरुण कुमार बड़हरिया के साथ बड़हरिया प्रखंड से मुकेश कुमार, उमेश प्रसाद, संजय कुमार, प्रिंस कुमार, धीरेंद्र प्रसाद, बलिराम प्रसाद, विजय कुमार पाल,हरेराम सिंह, जयराम प्रसाद, लालसा देवी, अनुराग सिंह, पुत्तुल कुमारी,सीवान सदर प्रखंड से फुलकुमारी देवी, सुनीता देवी, सूर्य प्रसाद आदि दरौंदा
प्रखंड से कृष्णाजी उपाध्याय, ममता देवी आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े

शराब के नशे पांच युवक गिरफ्तार

सीएचसी में महिला ने दिया, विचित्र बच्चें को जन्म

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मशरक  की खबरें :   प्रखंड और अंचल कार्यालय में मचे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे मुखिया

मढ़ौरा में मैट्रिक की परीक्षा में ड्यूटी करने जा रहीं शिक्षिका सड़क दुर्घटना में घायल, पटना रेफर

चोरी की बाईक, हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!