त्रिवेणीगंज में स्मैक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार:48 हजार नकद के साथ 7.42 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड-25 में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। डीआईयू टीम सुपौल और त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 7.42 ग्राम स्मैक और 48 हजार रुपये नकद बरामद किए।
इस दौरान कथित स्मैक कारोबारी उपेंद्र यादव (45) को उसके दो पुत्रों रितेश कुमार (20) और मुकेश कुमार (22) के साथ गिरफ्तार किया गया,पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई।
बरामद स्मैक 35 पुड़िया में पैक थी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए थाना लाया गया है
छापेमारी के समय दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह मौजूद थीं। पुलिस ने बरामद स्मैक और नकदी को जब्त कर लिया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें
मुजफ्फरपुर में युवक ने सोशल मीडिया पर लहराया अत्याधुनिक हथियार, वायरल तस्वीर से मचा हड़कंप…
4 लाख देकर बना सिपाही, 10 दिन तक रेलवे स्टेशन पर करता रहा ड्यूटी, ऐसे खुली फर्जीवाड़े की पोल
10 लाख की लूट में चार शातिर गिरफ्तार, रुपए व जेवर बरामद
मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने ₹20,000 रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक को किया गिरफ्तार
500 रुपए के विवाद में लाठी से मारकर की हत्या
सीवान जिले में 10 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ
अंडा देने वाली मछली नहीं खाने से मछली उत्पादकता को मिलेगा बढ़ावा : डॉ प्रेम प्रकाश
