धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट-फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत

धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट-फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

कैमूर जिले के कूढनी थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट और फायरिंग की गयी। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वही पीड़ित पक्ष के बयान पर कुढ़नी थाने में 16 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जिस जमीन पर धान की फसल लगी है वह जमीन उन्हें लाल पर्चा में मिला था और दूसरे पार्टी द्वारा जबरन धान काटने से हम लोगों को मना किया जा रहा है।

वहीं आरोपी उसे अपनी जमीन बताकर इन लोगों को उस खेत पर जाने से रोक रहा था। मना करने के बाद भी जब वे लोग वहां पहुंचे तो फिर फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली संतोष मुसहर को लग गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कैमूर डीएम और एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

तभी अखिल भारतीय किसान मजदूर संघ और माले के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस से वार्ता करने पहुंच गये। बता दें कि पहले भी 16 नवंबर को धान काटने के लिए जब पीड़ित खेतों में पहुंचे थे तब उन आरोपियों और पुलिस के द्वारा पीटकर भगा दिया गया था।

इसके बाद इन लोगों ने कैमूर डीएम और एसपी को लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की। लेकिन कुढनी थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी ने इस मामले में तत्परता नहीं दिखाई जिसके कारण खेत के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई।

जिसमें एक की मौत हो गयी है। कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया धान की फसल काटने को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। जिसमें एक पक्ष के द्वारा गोली चलाई गई जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई में मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़े

छठ पूजा का अर्घ्य देकर लौट रहे परिवार पर फायरिंग, 2 भाइयों की मौत, 4 घायल

सनकी आशिक ने  एक तरफा  इश्‍क में प्राइवेट पार्ट में मार दी गोली 

बिहार के मधेपुरा DM के गाड़ी से हुआ बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

दारोगा प्रभात रंजन हत्याकांड में मुख्य आरोपी की मां और पत्नी गिरफ्तार, ट्रैक्टर चढ़ाकर अपराधियों ने की थी हत्या

सहारा समूह के फंड को कब्जे में ले सकती है सरकार, निवेशकों को लौटाया जाएगा पैसा, जानिए क्या है प्लानिंग

Leave a Reply

error: Content is protected !!