दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग, एक दुकानदार जख्मी

दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुई फायरिंग, एक दुकानदार जख्मी

श्रीनारद मीडिया, रोहित मिश्रा, स्टेट डेस्क

भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कुकुरहा गांव में बुधवार देर रात फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक परचून दुकानदार घायल हो गया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी 46 वर्षीय मनोज साव कुकुरहा गांव निवासी मक्खन साव का पुत्र है। उसके हाथ में गोली लगी है। स्थिति खतरे से बाहर है। वारदात को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। इधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही अगिआंव बाजार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छापेमारी की। हालांकि, कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

गुमटी पर हुआ था वाद विवाद, फिर तन गई बंदूकें

बताया जा रहा कि कुकुरहा गांव में बुधवार की रात एक गुमटीनुमा दुकान के पास एक ही समाज के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ओर से बंदूकें तन गई। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इसमें गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया। इसके बाद टोले में खलबली मच गई। किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए।

घायल ने कहा, घर के बाहर टहल रहा था तभी जा लगी गोली

इधर, फायरिंग में घायल मनोज साव ने बताया कि बुधवार की देर रात जब वह गांव में ही घर से बाहर टहल रहे थे।वहीं पर गांव के ही दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर फायरिंग कर दी गई।जिसमें फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से  वह घायल हो गया।जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।अभी तक आरोपितों का नाम भी सामने नहीं आया है।  हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!