पहले बड़ी बहन से दुष्कर्म, 5 दिन बाद छोटी से भी हैवानियत, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

पहले बड़ी बहन से दुष्कर्म, 5 दिन बाद छोटी से भी हैवानियत, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

हरियाणा में सोनीपत के एक गांव में दो विवाहिता बहनों से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो आरोपियों ने पहले महिला को दबाव में लेकर उसके पति को जबरन नशीला पदार्थ पिलवाया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला थाना पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

गोहाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की शादी हुई है। इनमें से बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि गांव के दो युवक 25 अप्रैल की रात को दीवार फांद कर उनके घर में घुस आए थे। दोनों ने उसे दबाव में लेकर उसके पति को जबरन नशीला पदार्थ पिलवाया। इसके बाद चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।

उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पांच दिन बाद दोनों आरोपी दोबारा दीवार फांद कर उनके घर में घुसे और उसकी छोटी बहन से दुष्कर्म किया। इस दौरान भी उन्होंने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों बहनों ने डर के कारण किसी को इस बारे में नहीं बताया लेकिन उन्होंने सोमवार को परिजनों को सब कुछ बता दिया। महिला थाना गोहाना की एसएचओ सुदेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े

लॉकडाउन से हुईं बेरोजगार तो शुरू कर दिया देह व्यापार,  एक मकान में छापे के दौरा तीन महिलाएं गिरफ्तार

#चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मुफ्त सलाह के लिए जारी किया चिकित्सकों की सूची एवं हेल्पलाईन नंबर

राजद के कार्यकर्ता एकदिवसीय धरना पर बैठे

सूर्य को जल अर्पित करने से शक्ति में भी वृद्धि होती है,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!