Headlines

मेरा युवा भारत (MY Bharat) का जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित

मेरा युवा भारत (MY Bharat) का जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
जिला पदाधिकारी, सीवान विवेक रंजन मैत्रेय के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त, सिवान की अध्यक्षता में आज मेरा युवा भारत (MY Bharat) अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) सिवान केंद्र द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला युवा पदाधिकारी (District Youth Officer) दीपंकर सिंह ने मेरा युवा भारत के प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि MY Bharat पोर्टल पर युवाओं का पंजीकरण अभियान चलाया जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवा जुड़कर देश सेवा हेतु सरकार सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में अपना योगदान दे सकते है। वर्तमान में 1 जुलाई से 15 अगस्त तक नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मोबाइलाइजेशन कराया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों से अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने हेतु समन्वित प्रयास करने का अनुरोध किया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक महाविद्यालय से बेहतर समन्वय एवं युवा सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से MY Bharat के एक नोडल पदाधिकारी तथा एक कैंपस एम्बेसडर का नामांकन किया जाएगा। इसके माध्यम से महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न युवा कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में जिला युवा पदाधिकारी दीपंकर सिंह, जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग मो० मिनहाजउद्दीन, नोडल पदाधिकारी भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नोडल पदाधिकारी, एनएसएस, डी.ए.वी. कॉलेज सहित MY Bharat के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

बिहार सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर  25 जुलाई 2026 को होगा  जिलास्तरीय कार्यक्रम  

जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से डीएम एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

पटरंगम 2026′ के पहले दिन नुक्कड़ एवं रंगमंचीय नाटकों ने दिया सामाजिक सरोकारों का सशक्त संदेश

रेल यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार को लेकर बीआरयूए प्रतिनिधिमंडल ने सोनपुर मंडल के अधिकारियों से की

बैठक

लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य मनोनीत होने पर डॉ. संजय प्रकाश मयूख का सारण्य महोत्सव के तत्वावधान में हुआ भव्य अभिनंदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!