Headlines

बिहार सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर  25 जुलाई 2026 को होगा  जिलास्तरीय कार्यक्रम  

*बिहार सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर  25 जुलाई 2026 को होगा  जिलास्तरीय कार्यक्रम
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
*राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार के द्वारा पटना में प्रेक्षागृह में तथा जिला स्तर पर समाहरणालय सिवान के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।*
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार/सिवान के द्वारा 25 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:15 बजे से मुख्य आयोजन स्थल पटना में अवस्थित प्रेक्षागृह में तथा जिला स्तर पर से समाहरणालय सिवान के सभागार में विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में पटना में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के सभी मंत्रीगण, बिहार विधानमंडल के माननीय सदस्यगण एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय गण के साथ जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सीवान के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे। सिवान जिला प्रशासन इस संबंध में विशेष तैयारी कर रहा है। समाहरणालय सिवान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरकार/जिला प्रशासन सिवान की उपलब्धियां से संबंधित विशेष रूप से बनाए गए डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
सिवान में इस ऐतिहासिक पल से जुड़ने के लिए समाहरणालय सिवान के सभागार में विशेष व्यवस्था की जा रही है। सिवान ज़िले के सभी गणमान्य माननीय गण, जिला पदाधिकारी के साथ जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहकर लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
घर बैठे भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लाइव वेबकास्टिंग, Zee बिहार / झारखंड टीवी चैनल,News 18 बिहार / झारखंड टीवी चैनल पर सीधे प्रसारण के जरिए देखा जा सकता है।
संध्याकाल 05:30 बजे से अंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष ,में इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों /खिलाडियों आदि को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम रखा गया है।

यह भी पढ़ें

जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से डीएम एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

पटरंगम 2026′ के पहले दिन नुक्कड़ एवं रंगमंचीय नाटकों ने दिया सामाजिक सरोकारों का सशक्त संदेश

रेल यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार को लेकर बीआरयूए प्रतिनिधिमंडल ने सोनपुर मंडल के अधिकारियों से की

बैठक

लगातार तीसरी बार विधान परिषद सदस्य मनोनीत होने पर डॉ. संजय प्रकाश मयूख का सारण्य महोत्सव के तत्वावधान में हुआ भव्य अभिनंदन

Leave a Reply

error: Content is protected !!