पहले महिला के सीने पर दगी गोली फिर खुद को भी उड़ाया, कार मिले दोनों के शव 

पहले महिला के सीने पर दगी गोली फिर खुद को भी उड़ाया, कार मिले दोनों के शव

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

लखनऊ के कैंट बनिया चौराहे के पास एकांत में खड़ी कार से महिला और पुरुष के शव बरामद हुए। महिला के सीने और पुरुष की कनपटी पर गोली मारी गई थी। सुनसान जगह पर कार खड़ी देख गश्त कर रहे सैन्यकर्मियों ने कार में शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुरुष के शव की पहचान हुई। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या करने के बाद पुरुष ने गोली मार कर खुदकुशी की है।

एडीसीपी पूर्वी सै. कासिम आब्दी के मुताबिक बनिया चौराहे के पास कार में दो शव मिले हैं। कार सैन्यकर्मी संतोष कुमार के नाम है। रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर छानबीन करते हुए पुलिस संतोष के घर पहुंची थी। जहां पता चला कि कुछ वक्त पहले संतोष ने कार कैंट रामदास हाता निवासी संजय निगम को बेची थी। इस पर पुलिस रामदास का हाता पहुंची। जहां किराएदार मिले। उन्होंने बताया कि संजय निगम गोमतीनगर में रहते हैं। उनके परिवार से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

एडीसीपी के अनुसार सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर दोनों सीटें पीछे की तरफ झुकी हुईं मिली। जिन पर संजय और महिला के शव पड़े थे। पिस्टल संजय के दाहिने हाथ में फंसी हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला की छाती में और संजय की कनपटी के पास गोली लगी है। इस आधार पर महिला की हत्या कर संजय के खुदकुशी करने का शक है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही संजय के परिवार से महिला के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े

पत्नी ने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को मौत की नींद सुलाया, पुलिस को गुमराह करने को सुनाई ये कहानी

दिल्ली में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध डांस बार का भंडाफोड़, 4 लड़कियों सहित 5 गिरफ्तार

घर वालों ने लड़की को ‘बेचा’, ससुराल में महीनों हुआ रेप, किसी तरह भागी पीड़िता

देवर के साथ रंगरेलियां मनाती थी भाभी, अवैध संबंधों के चलते पति का किया ये हाल

कोल्हापुर में दो बहनों का शादी के बाद कराया वर्जिनिटी टेस्ट, फेल होने पर उठाया ये घिनौना कदम

किन्नर एकता को मारने के लिए दी गई थी 55 लाख रुपए की सुपारी

दोगुनी उम्र की चाची को 23 साल के युवक ने दे दिया दिल, समाज के डर से दोनों ने ऐसा कर दिया ….

शिक्षिका के निधन पर शिक्षकों ने जताया शोक

भैंसाखाल निवासी अनिल सिंह  व नीलम सिंह की पुत्री पल्‍लवी ने नाम किया रौशन

बलउ  स्थित शिव बाबा मंदिर जंगली नाथ धाम में निशुल्‍क चिकित्‍सा शिविर का आयोजन

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Leave a Reply

error: Content is protected !!