सिलेंडर फटने से  एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत

 

सिलेंडर फटने से  एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के बांका प्रखंड क्षेत्र के राजावर गांव में मंगलवार की शाम एक घर में हुए सिलेंडर धमाके में पांच बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में एक लड़का और चार लड़कियां शामिल हैं। इनमें चार सगे भाई-बहन थे जबकि एक चचेरी बहन। जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर शाम करीब सात बजे हुए हादसे की सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारी गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी करने वाले अशोक पासवान के घर शाम को उनकी पत्नी सुनीता देवी खाना बनाने बैठीं। पास ही एक चौकी पर उनका बेटा, तीन बेटियां और अशोक के भाई प्रकाश की एक बेटी पढ़ाई कर रही थी। जैसे ही सुनीता देवी ने गैस चूल्हा जलाया, पाइप में आग लग गई। घबराई सुनीता दौड़क अपने पति को बुलाने बाहर भागी। इस बीच सिलेंडर में धमाका हो गया और चौकी पर बैठे पांचों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। जब तक सुनीता अपने पति को बुलाकर लौटी बच्चे आग की लपटों में घिर चुके थे, जिन्हें जिंदा बचाया नहीं जा सका।

अशोक पासवान के चारों बच्चों की मौत इस हादसे में हो गई। भाई प्रकाश की भी एक बेटी चल बसी। प्रकाश का एक पुत्र और एक पुत्री हादसे के वक्त घर के बाहर थे, इसलिए दोनों की जान बच गई। दोनों भाइयों का परिवार एक ही मकान में रहता है। उज्ज्वला योजना के तहत इनके घर गैस चूल्हा आया था। घटना की पुष्टि करते हुए सीओ मो. मोइनुद्दीन ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़े

एनएच 331 के किनारे झुका सूखा पेड़ हादसे को दे रहा है निमंत्रण

भगवानपुर हाट प्रखंड प्रमुख चुनाव में धनबल की बोल बाला

डा0 अरविंद आनंद ने 42 वां जन्‍मदिवस आनंद दिवस के रूप में मनाया

Leave a Reply

error: Content is protected !!