बिहार में भाजपा के पूर्व विधायक ने बदला पाला,क्यों?

बिहार में भाजपा के पूर्व विधायक ने बदला पाला,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है। अब बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल कुमार ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना जिले के नौबतपुर में आयोजित समारोह में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बिक्रम विधानसभा के पूर्व विधायक अनिल कुमार शर्मा 2005 में लोजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने। दूसरी बार नवंबर, 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर दूसरी बार जीत हासिल की। 2010 में उन्होंने बिक्रम से तीसरी बार भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की। वर्ष 2015 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। इसके बाद 2020 में बिक्रम विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े, तब कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरभ से चुनाव हार गए।

मौके पर पूर्व विधायक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उनका कार्य क्षेत्र बिक्रम विधानसभा रहा है। माना जा रहा है कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वे कांग्रेस में शामिल हुए। उन्हें कांग्रेस पार्टी 2025 के बिहार चुनाव में टिकट दे सकती है।

दूसरी ओर, आरजेडी और कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। पिछले एक महीने के भीतर महागठबंधन के सात विधायक पाला बदल चुके हैं। इनमें आरजेडी के पांच तो कांग्रेस के दो विधायक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा के चुनाव और अगले साल होने वाले बिहार इलेक्शन को देखते हुए नेता पाला बदलकर अपनी संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं।

भाजपा से दो बार 2005 से 2015 तक बिक्रम से विधायक रहे अनिल कुमार 10 मार्च को कांग्रेस के हाथ के साथ होंगे। नौबतपुर के खेल मैदान में आयोजित सभा में उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सदस्यता दिलाएंगे। शुक्रवार को वे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम आकर कांग्रेस का झंडा लेकर गए।

दरअसल विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बिक्रम से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ भाजपा खेमे में आ गए। माना जा रहा है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में अनिल कुमार को कांग्रेस बिक्रम विधानसभा से प्रत्याशी बनाएगी। 2020 के विधानसभा चुनाव में बिक्रम से भाजपा ने अनिल कुमार को प्रत्याशी नहीं बनाया था। अनिल कुमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के प्रत्याशी यहां तीसरे नंबर पर थे।

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। आरजेडी के 4 विधायक एनडीए के खेमे में आ चुके हैं। तो वहीं कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ बीजेपी के पाले में चले गए है। और अब बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल कुमार भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। 10 मार्च को बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

अब तक बिहार महागठबंधन के 7 विधायक एनडीए के पाले में जा चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा आरजेडी के 5 विधायक शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के 2 विधायक पाला बदल चुके हैं। राजद के जो विधायक एनडीएम में गए हैं उनमें प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, वीना देवी, संगीता देवी और भरत बिंद शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के 2 विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव शामिल है। लेकिन अब बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल कुमार कांग्रेस मे साथ थामेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!