श्री शिव शक्ति सेवा मंडल के प्रधान बने मनोहर लाल खुंग 

श्री शिव शक्ति सेवा मंडल के प्रधान बने मनोहर लाल खुंग
मंडल के चेयरमैन एम. के. मौदगिल ने दी शुभकामनाएं।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र (हरियाणा):

संस्कारों की रक्षा एवं मानव सेवा ही माधव सेवा के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नगर की प्रमुख संस्था श्री शिव शक्ति सेवा मंडल करीब साढ़े तीन दशकों से अपने धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों को लगातार गतिशील बनाए हुए है। इन्हीं कार्यक्रमों में प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री दुःख भंजन महादेव मंदिर में पिछले कई वर्षों से सावन कावड़ शिविरों का आयोजन किया जाता है।

रविवार को श्री शिव शक्ति सेवा मंडल की बैठक में नगर के प्रमुख समाजसेवी मनोहर लाल खुंगर को आगामी तीन वर्ष के लिए प्रधान नियुक्त किया गया। उनके नाम को संस्था के वर्तमान में प्रधान दर्शन पुरी ने प्रस्तावित किया। वहीं श्री शिव शक्ति सेवा मंडल के चेयरमैन एम.के. मौदगिल को फिर से चेयरमैन की जिम्मेवारी सौंपी गई। जबकि दर्शन पुरी को संस्था का संरक्षक बनाया गया। मौदगिल ने मनोहर लाल खुंगर को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मेहर चंद मुखी, एम.एल. सचदेवा, नरेंद्र वर्मा, पंकज गाबा, राज कुमार, ओम प्रकाश, शशि कपूर, वेद ग्रोवर, गोपाल कृष्ण शंटी, अनिल शर्मा, अमित गर्ग, सुनील अंगीरस, संदीप मरवाह व एस.के. मिश्री इत्यादि भी मौजूद रहे।

श्री शिव शक्ति सेवा मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा चेयरमैन एम.के. मौदगिल नवनियुक्त प्रधान मनोहर लाल खुंगर को शुभकामनाएं देते हुए।

यह भी पढ़े

नीतीश कुमार जल्द करेंगे बिहार कैबिनेट का विस्तार!

Raghunathpur: मदरसा बोर्ड के तहत वास्तानिया की परीक्षा रविवार को हुई संपन्न

सिसवन की खबरें : महीनों से फरार चल रहे आरोपी गिरफ्तार

15 मार्च तक मिलेंगे दो नए चुनाव आयुक्त,क्यों ?

तृणमूल ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

राज भवन और शिक्षा विभाग दोनों में कोई विवाद नहीं है- शिक्षा मंत्री

आज मैं एक गारंटी देता हूं,अबकी बार 400 पार- पीएम मोदी

निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा शिविर का हुआ आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!