पर्यावरण संरक्षण और जीव रक्षा के संदेश के साथ गजेंद्र मोक्ष महोत्सव- 2025 संपन्न
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, छपरा (बिहार):

कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला गजेंद्र मोक्ष भगवान के अवतरण के पावन शुभ अवसर पर गजेंद्र मोक्ष महोत्सव का दिव्य आयोजन नारायणी, गंगा और सोनभद्र की संगम त्रिवेणी पर अवस्थित कौनहारा महातीर्थ के पावन तट पर संपन्न हुआ। देश विदेश से आए कलाकारों द्वारा बिहार की लोक संस्कृति को फिर से जीवित किया गया। कार्यक्रम के अंत में त्रिवेणी महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।

त्रिवेणी महाआरती के कुशल अर्चकों द्वारा आरती की प्रस्तुति काशी,हरिद्वार,बनारस सा भक्तिमय नजारा भक्तो को भाव विभोर कर दिया। हरिहरक्षेत्र के पौराणिक, सांस्कृतिक, ऐेतिहासिक पहचान जो सदियों से उपेक्षा का शिकार होने के कारण सिमटता जा रहा है। उसके पुनरुत्थान के लिए संकल्पित माँ तारा सेवा निधि कौनहारा महातीर्थ हरिपुर वैशाली बिहार के सौजन्य से कौनहारा, भारत वंदना घाट सोनपुर एवं पटना में मासिक त्रिवेणी महाआरती का आयोजन किया जाता है।
प्रत्येक वर्ष गजेंद्र मोक्ष महोत्सव, हरिपुर दीप महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाकाल बाबा के वैदिक मंत्रोच्चाचार के साथ हुआ।
यह भी पढ़े
सिधवलिया की खबरें : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी में लगाया डूबकी
सीवान में नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
05 नवम्बर 📜🌹 आजाद भारत के पहले वोटर ‘श्याम शरण नेगी’ के पुण्यतिथि पर विशेष
05 नवम्बर 📜 विश्व सूनामी जागरूकता दिवस
कलवार सेवा समिति के सदस्यों ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में किया बैठक
कार्तिक पूर्णिमा व्रत आज, पढ़े इस दिन क्या करते हैं
घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी सहित दो लाख के सामान की चोरी, परिजनों ने एकमा थाने में दी शिकायत
