वाराणसी में 4 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

वाराणसी में 4 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी

वाराणसी / पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश की वजह से गंगा के जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा 4 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से बढ़ रही है। दोपहर 2 बजे गंगा का जलस्तर 64.34 था। सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक गंगा 33 सेंटीमीटर बढ़ीं हैं।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले 24 घंटे में शहर बनारस में 52 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गयी है। वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है।

गंगा ने अगस्त माह में अपना रौद्र रूप दिखाया था। उसके बाद गंगा में घटाव शुरू हो गया था और गंगा खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही थी। इसके बाद कुछ दिनों पहले गंगा के जलस्तर में दो दिन बढ़ोतरी हुई पर एक बार फिर गंगा थम गयी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गयी है।

केंद्रीय जल आयोग की दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा 4 सेन्टीमीअतर प्रति घंटा की रफ़्तार से बढ़ रही है। गंगा इस समय वाराणसी में चेतावनी बिंदु 70.262 से 6 मीटर नीचे बह रही है। वाराणसी में खतरे का निशान 71.262 है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!